धर्मेंद्र को स्वरांजली / जयपाल और भाटी का स्वागत
अजमेर 14.12.2025 / स्कूल और टेक्निकल कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर विभिन्न संस्थाओं के गायकों ने प्रस्तुति देकर सिने अभिनेता धर्मेंद्र को स्वरांजली दी।
पंचशील लिंक रोड स्थित मीरा मंदिर टेक्निकल कॉलेज का प्रागंण मै जट्ट यमला पगला दीवाना जैसे गीतों से गूंज उठा , 14 वर्षीय छात्र तरुण के मै जट्ट यमला पगला दीवाना गाने पर सभी झूमकर नाचने लगे।
6 साल की आरोही तथा 60 साल के अतिथिगण भी साथ साथ गुनगुनाना और थिरकने से अपने आप को रोक ना सके ।
*डॉ लाल थदानी* की लिखित निर्देशित लघु नाटिका सफेद कोट का सच / डॉक्टर का अन्तर्द्वंद मंचन में नीम हकीम खतरे जान और बुखार को भी हल्के से ना ले का छात्रों ने संदेश दिया ।
शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल कौस्तुभ भाटी सह पत्नी पधारे और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । संस्था के प्राचार्य नीरज शर्मा निदेशक प्रकाश चंद शर्मा, वैभव शर्मा और विष्णु शर्मा ने ढोल ढमाकों के साथ माल्यार्पण और साफा़ पहनाकर सभी अतिथियों और गायकों का स्वागत किया ।
मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी और इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम मे धर्मेंद्र को याद करते हुए डॉ लाल थदानी ने जैसे ही पल पल दिल के पास गीत गाया छोटे बडे़, बच्चे अतिथिगण सभी उनके साथ गुनगुनाने लगे । ऐसे मे डॉ राजकुमार जयपाल और कौस्तुभ भाटी भी अपने आप को रोक नहीं पाए।
इसके अलावा कुमकुम जैन कोस्तुभ भाटी ने एक हसीं शाम को , रविन्द्र जोधावत ने कोई हसीना ज़ब रूठ जाती है और पूनम मिश्रा ने झिलमिल सितारों का आँगन होगा,
एन के भार्गव कलियों ने घूंघट खोले, गोपेन्द्र पाल सिंह राठौड़ आपके हसीन रुख पे , या दिल की सुनो दुनिया वालो, सरवर खान ने छलकाये जाम, मुकेश कुमार ने हम बेवफा हरगिज़ न थे, मोहन मिश्रा और गणेश
ने छलकाये जाम, रेणुका ने मै तेरे इश्क़ मे, पवन ने मै तुझे छोड़कर कहा जाऊंगा, रविन्द्र माथुर ने बहारों ने मेरा चमन लूट कर, सिम्मी पालरिया ने आपकी नज़रों ने समझा, अमित माथुर ने मुझको इस रात की तन्हाई मे , दिनेश शर्मा पल पल दिल के पास आदि गीत गाये।
रामनिवास सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मीरा मंदिर टेक्निकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सरस्वती वंदना, मेडले और आकर्षक घूमर नृत्य देख कर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा । ड्रीमगर्ल, आपको पहले भी कही देखा है, चाहे रहो दूर आदि गानों पर दर्शक झूम उठे।
डॉ जयपाल ने आशीर्वचन देते हुए संगीत थेरेपी से गंभीर रोग और अवसाद के उद्देश्यों पर इल्म्स म्यूजिक लवर्स की प्रशंसा की ।
डॉ लाल थदानी
संस्थापक मुख्य संरक्षक IIMLS
8005529714