मध्यप्रदेश पेडिकॉन कॉन्फ्रेंस में विदिशा शाखा को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर किया सम्मानित

विदिशा । भोपाल के सयाजी होटल में मध्य प्रदेश इंडियन अकैडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स के 56 वे वार्षिक अधिवेशन में इंडियन अकैडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स  विदिशा शाखा को प्रदेश में सर्व श्रेष्ठ शाखा घोषित करते हुए 6 प्रतिष्ठित सम्मानों से शाखा अध्यक्ष डॉ एम के जैन एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीति अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य है कि विदिशा शाखा द्वारा शिशु मृत्यु दर कम करने एवं असामयिक मृत्यु से बचाने के लिये वर्ष भर आयोजित किए गए जन हितैषी स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम , स्तनपान संवर्धन जागरूकता , कुपोषण रोकथाम हेतु अन्न परोसन/ कॉम्प्लिमेंटरी फीडिंग , दस्त उल्टी में जीवन रक्षक घोल जागरूकता अभियान, किशोर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक जागरूकता खून की कमी रोकथाम एवं पोषण संबंधी जागरूकता, थैलेसीमिया , सिकल सेल एनिमिया, हीमोफीलिया एवं जन हितैषी एंटीबायोटिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत हर मर्ज में एंटीबायोटिक रामबाण नहीं और सर्दी जुकाम खासी जैसे सामान्य तकलीफों में दुधारी तलवार रूप एंटीबायोटिक का उपयोग वर्जित हेतु जागरूकता , एवं जानलेवा खतरनाक बीमारियों से सुरक्षा जैसे अन्य अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से विदिशा , रायसेन बासोदा , बीना , सिरोंज  के बच्चों उनके परिजनों को संगोष्ठी , परिचर्चा , परामर्श एवं समाचार पत्रों में प्रकाशन एवं लोकल रेडियो चैनल के माध्यम से जागरूक करने के फलस्वरूप प्रदेश व्यापी आंकलन के अनुसार इस सम्मेलन में आईएपी विदिशा शाखा को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ शाखा के रूप में सम्मानित किया गया, साथ ही प्रदेश में शिशुओं और बच्चों के हित में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार, एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह के लिए प्रथम पुरस्कार और स्तनपान संवर्धन जागरूकता सप्ताह अभियान के लिए द्वितीय पुरस्कार, जीवन रक्षक घोल जागरूकता सप्ताह अभियान में द्वितीय और किशोर बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आईएपी विदिशा शाखा ने डॉ इमरान एच बोहरा , डॉ नवीन शर्मा , डॉ आर जी मलानी , डॉ नीति अग्रवाल के मार्गदर्शन में -प्रेसिडेंट डॉ एम के जैन सचिव डॉ सुरेन्द्र सोनकर , कोषाध्यक्ष डॉ दीपक उइके एवं वरिष्ठ सदस्य डॉ के एम गोयल डॉ सुमत जैन , डॉ आकाश जैन डॉ महेंद्र बजोरिया ,  डॉ शरद गेड़ाम, डॉ प्रमोद मिश्रा , डॉ बी एस छारी , डॉ राकेश अहिरवॉर , डॉ सुरेन्द्र रघुवंशी डॉ प्रियासा त्रिपाठी डॉ आलोक राय डॉ अरुण जारोलिया डॉ सुरेश अग्रवाल , डॉ हेमंत यादव के सौजन्य से शाखा को उत्कृष्ट सफलता प्राप्त हुई है  इस उपलब्धि पर आईएपी के राष्ट्रीय सदस्यों , प्रदेश सदस्यों और विदिशा सदस्यों इष्ट मित्रो एवं शुभ चिंतकों द्वारा  बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई है।
error: Content is protected !!