पूर्वांचल समाज के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण
राष्ट्रीय राजनीति को बिहार से मिला सशक्त नेतृत्व
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के लोकप्रिय विधायक नेता श्री नितिन नवीन से उनके पदभार ग्रहण करने के एक दिन पश्चात दिल्ली में शिष्टाचार भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआएलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के ओएसडी ,जवाहर फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं पूर्वांचल जन चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश वर्मा ने उन्हें दुशाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर श्री रजनीश वर्मा ने कहा कि श्री नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन होना न केवल बिहार, बल्कि समूचे पूर्वांचल समाज के लिए गर्व, प्रेरणा और उत्साह का विषय है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, सशक्त विचारधारा और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण प्राप्त होगा।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में हुआ यह परिवर्तन देशभर के कार्यकर्ताओं में नव ऊर्जा, विश्वास और आशा का संचार कर रहा है। श्री नितिन नवीन की सादगी, संगठनात्मक दक्षता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावी और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करता है।
*दिल्ली के बिहार निवासी हुई शिष्टाचार मुलाकात*
आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को बिहार निवास चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में बिहार के उद्योग मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात संपन्न हुई। इस दौरान एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के ओएसडी. द्वारा भीलवाड़ा ग्रुप की औद्योगिक एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
साथ ही, ग्रुप से संबद्ध सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे जनसेवा एवं विकासात्मक कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन की स्मारिका भेंट की गई, जिसकी उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई।
यह मुलाकात सौहार्द, सहयोग और सामाजिक एकजुटता का सशक्त उदाहरण बनी। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्वांचल समाज में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला, वहीं जगह-जगह से शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला जारी है।
इस अवसर पर विश्वास व्यक्त किया गया कि श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन एवं देश नई ऊँचाइयों को छुऐगा और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।