आज और कल का दिन खास19 दिसम्बर 2025 : देवपितृकार्य अमावस आज।
19 दिसम्बर 2025 : मुंबई में कालबा देवी यात्रा आज।
19 दिसम्बर 2025 : पावागढ़ यात्रा आज।
19 दिसम्बर 2025 : वकुला अमावस आज – ओडिशा में।
20 दिसम्बर 2025 : संत गाडगे महाराज का निर्वाण दिवस कल (अंग्रेजी तारीख से)।
आज का राशिफल
****************
19 दिसंबर, 2025, शुक्रवार
===================
मेष राशि : रुपयों के लेनदेन में सतर्कता बरतें। खराब खान-पान सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऑफिस में किसी भी तरह की बहस से बचें। कई मुद्दों पर समझौते करने पड़ सकते हैं। परिवार में कलह होने के संकेत हैं।
वृषभ राशि : शारीरिक और मानसिक रूप में मजबूत रहेंगे। आय बढ़ाने की योजना जल्द पूरी होगी। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पत्नी को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं। पिता के साथ कुछ मुद्दों पर मनमुटाव हो सकता है।
मिथुन राशि : सेहत परेशान कर सकती है। बढ़े हुए घरेलू खर्चे मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। भाई से मदद लेने पड़ सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
कर्क राशि : वित्तीय मोर्चे पर दिन लाभकारी होगा। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। विवाह के लिए उत्सुक जातकों खुशखबरी मिल सकती है।
सिंह राशि : बिजनेस के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। नौकरी बदल सकते हैं। कर्मचारी कार्यस्थल बढ़े काम से परेशान होंगे। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा।
कन्या राशि : दूर रह रहे मित्रों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। भाई या बहन से लाभ मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। ससुराल से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
तुला राशि : आज कोई भी नया कार्य आरंभ करना आपके लिए शुभ नहीं होगा। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं। शत्रु परेशान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि : पत्नी के साथ कुछ दिन के लिए घूमने जा सकते हैं। जरूरत के समय दोस्तों का साथ मिलेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ने वाला है।
धनु राशि : स्वास्थ्य के मामले में आज निश्चिंत रहे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में पर साथियों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होने वाले हैं।
मकर राशि : मानसिक रूप परेशान होंगे। भाग्य भरोसे आज कतई न बैठें। बच्चों की सेहत परेशान कर सकती है। पेट दर्द के कारण परेशानी होगी।घर के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है।
कुंभ राशि : छोटे भाई से मदद ले सकते हैं। घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं। वस्त्र और आभूषण में धन खर्च होगा। जिद्दी स्वभाव आपका आज नुकसान करा सकता है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मीन राशि : सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। आज परिवार को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। भाई-बहनों से धन लाभ की संभावना है। कार्य में सफलता मिलने वाली है।
आज का पंचांग
==========
19 दिसंबर 2025, शुक्रवार
************************
तिथि अमावस्या पूर्ण रात्रि
नक्षत्र ज्येष्ठा 10:51 PM
करण चतुष्पाद 06:10 PM
पक्ष कृष्ण
योग शूल 03:46 PM
वार शुक्रवार
सूर्योदय 07:08 AM
सूर्यास्त 05:27 PM
चन्द्रमा वृश्चिक 10:51 PM
राहुकाल 11:00 – 12:17 PM
विक्रमी संवत् 2082
शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत पौष
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:57 – 12:38 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।