यात्रियों की सुविधा हेतु खातीपुरा (जयपुर) -मडगांव- खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेल सेवा का संचालन

रेलवे द्वारा शीतकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए खातीपुरा- मडगांव- खातीपुरा स्पेशल रेल सेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 09701, खातीपुरा -मडगांव स्पेशल रेल सेवा दिनांक 28.12.25, रविवार को एक ट्रिप खातीपुरा से 16:50 बजे रवाना होकर मंगलवार को 04:40 बजे मडगांव पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09702, मडगांव -खातीपुरा स्पेशल रेल सेवा दिनांक 30.12.25, मंगलवार को मडगांव से 05:40 बजे रवाना होकर बुधवार को 16:15 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यह रेल सेवा मार्ग में जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मांनगाव, खेड़, चिपलुन, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ीरोड, थिविम एवं करमली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 08 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनामी, 04 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 पावरकार सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

error: Content is protected !!