अजमेर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा की केंद्र की मोदी सरकर ने मनरेगा का नाम एवं नीतियां बदलकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का अधिकार छिनने का षडयंत्र रचा है । जिसका कांग्रेस मुह तोड जवाब देगी ।
कांग्रेस महासचिव मीर आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से औपचारिक बातचीत कर रहे थे । उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय कैबिनेट में चर्चा के बिना सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से लिया गया।
मीर ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों लोगों के लिए कानूनी मजदूरी अधिकार की गारंटी था। नई योजना उस अधिकार आधारित ढांचे को क्षति पहुंचाती है और संघीय संतुलन को भी बाधित करती है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और गरीब वर्ग को गंभीर क्षति होने की आशंका है।
उन्होंने कहा की नई योजना में राज्य सरकार के हिस्से की बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार बढ़ेगा।कांग्रेस ने मनरेगा समाप्त करने के विरोध में 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ देशव्यापी आंदोलन शुरू करॆगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मीर का आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्यशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस जनो ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद मंगल मिश्र अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बन्सल नगर निगम अजमेर में पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता रामचंद्र बीजावत महेंद्र कटारीया दुर्गा सिंह राठौर हेमेंद्र सिंह मऊ कुश रलावता विजय सिंह पवार अहमद हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।
महेन्द्र सिंह रलावता
9414497073