भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ की स्वीकृति से डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ को भाजपा राजस्थान का प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। भाजपा संगठन में यह नया दायित्व मिलने पर डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ ने विधानसभा अध्यक्ष माननीय वासुदेव देवनानी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष माननीय वासुदेव देवनानी ने डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ का माल्यार्पण कर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं संगठनात्मक भविष्य की कामना की। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने भी माल्यार्पण कर अभिनंदन करते हुए संगठन में सक्रिय व प्रभावी भूमिका निभाने हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
नियुक्ति के पश्चात पार्टी पदाधिकारियों, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ के कार्यालय पहुँचकर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत करने वालों में हेमंत सुनारीवाल (संभाग सह प्रभारी सोशल मीडिया), दिनेश खंडेलवाल (जिला प्रवक्ता), दिनेश अग्रवाल (पूर्व जिला संयोजक आईटी), भोपालकांत बैरवा (जिला सह संयोजक आईटी), सागर झामनानी (जिला सह संयोजक सोशल मीडिया), सर्वेश बजाज (जिला संयोजक सोशल मीडिया), शास्त्री लोकेश शर्मा, रोहित जेठानी, जय तिवारी, कुंदन सिंह सोलंकी, वी. पी. सिंह, सलीम मोहम्मद, विजय खेमानी, अनिल पारीक, रवि कछावा, जिला कार्यकारिणी सदस्य आईटी एवं सोशल मीडिया, डॉ. दीपक भागकर, सौरभ गौड (विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष), शशिप्रकाश इंदौरिया (विश्व हिंदू परिषद), श्रवण व्यास, संजय भाटी, एडवोकेट सुशील पवार एवं जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त राजस्थान शिक्षक संघ (लोकतांत्रिक) के पदाधिकारियों ने भी नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ का उनके कार्यालय पहुँचकर अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल में रमेश आचार्य (प्रदेश महामंत्री), राजेश दुबे (प्रदेश कोषाध्यक्ष), बृजेंद्र शर्मा (प्रदेश संयोजक, संघर्ष समिति), मनोज वैष्णव (जिला अध्यक्ष) एवं नरेंद्र सिंह (संगठन मंत्री) शामिल थे।
इस अवसर पर डॉ. अरविंद शर्मा ‘गिरधर’ ने प्रदेश नेतृत्व, विधानसभा अध्यक्ष माननीय वासुदेव देवनानी, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का निष्ठा, समर्पण एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।