नाकोड़ा में 4-5 अप्रैल को महावीर इंटरनेशनल का दो दिवसीय पदाधिकारी प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम

अजमेर। महावीर इंटरनेशनल एसोसिएशन, जयपुर के तत्वावधान में 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को नाकोड़ा में दो दिवसीय पदाधिकारी प्रशिक्षण, जीसी मीटिंग तथा MIF/MIGF/MIDPF सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राज रिसॉर्ट, नाकोड़ा में होगा, जिसमें देशभर से संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार रांका एवं उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों, पदाधिकारियों के दायित्वों तथा भावी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि पंजीयन की अंतिम तिथि तक अजमेर सहित रीजन-3 के अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपना पंजीयन कराया है तथा अजयमेरु केंद्र के सदस्य कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करेंगे।
महावीर इंटरनेशनल अजमेर ज़ोन के चेयरमैन बाबूलाल जैन व गंगवाल ने बताया कि अजमेर से महावीर इंटरनेशनल मेन, अजयमेरु, विवेकानंद, पद्मावती, सुनंदा एवं स्पर्श केंद्रों से प्रतिनिधि मंडल अपने-अपने वाहनों से नाकोड़ा जी के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह का वातावरण है।
उन्होंने आगे बताया कि 4 अप्रैल की संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी सदस्य अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।
error: Content is protected !!