बालिका शिक्षा के क्षेत्र में वर्द्धमान द्वारा अभिनव-सौगात ….

वर्द्धमान गर्ल्स स्कूल का भव्य शुभारम्भ 1 मई शुक्रवार को

मेयो कॉलेज अजमेर में 27 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय पटल पर सेवाएँ दे चुके गोल्ड मैडलिस्ट, एकेडमिक डायरेक्टर अरविन्द नाहर वर्द्धमान गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य होंगे

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति (आई.ए.ओ. द्वारा प्रमाणित राज्य की एक मात्र शिक्षण संस्था) ब्यावर ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश में एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। समिति अपनी स्थापना से ही बेटियों को आत्मनिर्भर और जागृत बनाने के लिए समर्पित है।

समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव सौगात वर्द्धमान गर्ल्स स्कूल के रूप में शहर को प्राप्त होने जा रही है।

अंग्रेजी माध्यम की इस विशिष्ट गर्ल्स स्कूल का आगामी 01 मई को नवकार महामंत्र की स्तुति के साथ भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। इसका प्रथम फेज (कक्षा 01 से 05वीं तक सिर्फ बालिकाओं के लिए) रहेगा। नेहरू गेट बाहर कृष्णा कॉलोनी के पास में पूर्णतया वातानुकूलित एवं आधुनिक तकनीक से सुसज्जित, लेटेस्ट मॉर्डन टेक्नोलोजी युक्त फर्नीचर जहां पूर्णतया अंतरराष्ट्रीय सुविधा युक्त शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।

समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में प्राचार्य का कार्यभार प्रसिद्ध शिक्षाविद अरविंद नाहर एम.एस.सी., एम.टेक, एम.फिल, बी.एड गोल्ड मेडलिस्ट संभालेंगे जिन्होंने देश की मशहूर मेयो कॉलेज अजमेर में अनवरत 27 वर्षों  तक शिक्षण सेवाएं प्रदान कर मेयो एकेडमिक डायरेक्टर के रूप में सेवारत रहे तथा ये विश्वविख्यात केम्ब्रिज से सर्टिफाइड शिक्षक भी है। ऐसे अनुभवी वरिष्ठ शिक्षाविद के साथ विद्वान शिक्षकों की टीम द्वारा इस विद्यालय को एक नई पहचान एवं ऊंचाई प्रदान करेगी।

शैक्षणिक निदेशक डा आर सी लोढ़ा के अनुसार यह विद्यालय वर्द्धमान शिक्षण समिति की ओर से ब्यावर एवं निकटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले अभिभावकों के लिए विशेष सौगात रहेगी जिसमें वे अपनी बेटियों के प्रति निश्चिंतता के साथ पूर्णतः सुरक्षित माहौल में गुणवत्ता युक्त अंतरराष्ट्रीय सुविधा युक्त शैक्षणिक परिसर में शिक्षा प्राप्त कर सकेगी। उन्हें एक ही परिसर में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च स्तरीय शिक्षा, महाविद्यालय स्तर की शिक्षा के साथ कला, कौशल एवं खेलकूद गतिविधियों में पारंगत होने का सुअवसर प्राप्त हो सकेगा।

गौरतलब है कि समिति द्वारा संचालित प्रमुख शैक्षणिक संस्थान श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी.महाविद्यालय, भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वर्द्धमान फैशन डिजाइनिंग एंड मेकअप आर्टिस्ट, श्री नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ, वर्द्धमान रूट्स, वर्द्धमान स्पोर्ट्स एकेडमी, स्वरांजली, नृत्यांजलि आदि सभी ईकाइयां प्रदेश स्तर पर  विशिष्ट स्थान रखते हैं। समिति द्वारा नव स्थापित वर्द्धमान गर्ल्स स्कूल भी बालिकाओं के उन्नत एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

error: Content is protected !!