मातृभाषा के साथ स्वास्थ्य व संस्कारों का ज्ञान मिलता है-तीर्थाणी

पांचवा सिन्धी बाल संस्कार शिविर का पूजन के साथ शुभारंभ
अजमेर-28 मई। मातृभाषा के साथ स्वास्थ्य व संस्कारों का ज्ञान सिन्धी बाल संस्कार शिविरों में मिलता है बच्चों को भारत सरकार की श्क्षिा नीति के तहत प्राथमिक शिक्षण मातृभाषा में करवाना चाहिये, ऐसे शिविर उसी कडी में यह प्रयास हो रहा है। ऐसे विचार भारतीय सिन्धू सभा वैशाली नगर ईकाई की ओर से प्रेम प्रकाश आश्रम में प्रारंभ हुये पांचवे सिन्धी बाल संस्कार शिविर के उद्घाटन पर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने प्रकट किये।
ईकाई संयोजक पुरूषोतम जगवाणी ने बताया कि स्वामी ब्रहमानन्द शास्त्री व स्वामी रामप्रकाश जी के आशीर्वाद से शिविर में सांई नारायण ने आर्शीवचन दिये। शिविर का शुभारंभ संत मण्डली व शिक्षिकाओं ने स्वामी टेउॅराम जी आरती प्रार्थना व आराध्यदेव झूलेलाल के भजन से की।
शिविर में योग व प्रार्थना दादा दौलतराम थदाणी, चंचल लालवाणी व भारती मोटवाणी ने, संगीत शिक्षा मशहूर कलाकार होतचन्द मोरयाणी, शिक्षण द्रोपदी खटवाणी, निधि पमनाणी, लक्षिका ताराणी, हेमा केवलरामाणी, भावना सबनाणी ने करवाया। संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने सभी का स्वागत करते हुये संगठन की ओर से चल रहे शिविरों की जानकारी दी।
इस अवसर पर झूलेलाल मन्दिर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, सिन्धी बोली विकास समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश मंघाणी,शंकर टिलवाणी, आश्रम के मोटूमल, लक्ष्मण, नरेन्द्र देवनाणी सहित सेवाधारी उपस्थित थे।
अजयनगर में चल रहे शिविरों का समापन 30 मई व 1 जून को
जिला मंत्री रमेश वलीरामाणी ने बताया कि अजयनगर ईकाई की ओर दो सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक कमाण्डेंड मनोज भम्भाणी ने बच्चों को देश की सेवा करने के लिये सेना में भर्ती के लिये प्रेरणादायी विचार प्रकट किये। उन्होनें संस्कारों के साथ राष्ट्र भक्ति के लिये इन शिविरों की सराहना की। गायत्री परिवार की ओर शिविरों में हवन, पूजन करवाकर सनातन संस्कार दिये जा रहे है।
शिविर प्रभारी अर्जुन टहिल्याणी ने बताया कि मेडीटेटिव स्कूल में चल रहे शिविर का समापन 30 मई शनिवार को प्रातः 8 बजे से किया जायेगा एवं पार्वती उद्यान में चल रहे शिविर का समापन 1 जून को सांय 5.30 बजे प्रचण्ड बालाजी मन्दिर, अजय नगर में किया जायेगा। समापन पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा शिविर में तैयार गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी एवं सभी को प्रशस्ति पत्र व उपहार दिये जायेगें। शिविर में राम केसवाणी, भगवान पुरसवाणी, मनोज अगनाणी धर्मन्द्र हेमनाणी, शंकर सबनाणी, कविता मेठाणी, सपना वलीरामाणी, ज्हानवी, सुनीता रमेश बालाणी, ललित चंादवाणी, दीपक नवलाणी मोक्ष नाथाणी अलग अलग शिक्षण व संगीत की शिक्षा करवा रहे हैं।
दो स्थानों पर शिविर 1 जून से होगें प्रारम्भ
आगामी 1 जून को सिन्धू भवन पंचशील नगर में पूज्य सिन्धी पंचायत व भारतीय सिन्धू सभा की ओर से शिविर का शुभांरभ किया जायेगा एवं पूज्य सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर की ओर से भी 1 जून को प्रातः 7.30 बजे प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर में सिन्धी बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया जायेगा।

 महेश टेकचंदाणी,

 मो.9413691477

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!