हस्ताक्षर अभियान से किया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर एवं सैंट्रल एकेडमी स्कूल कोटडा अजमेर व ऑप्टिमिस्टिक आउटरीच ट्रस्ट द्वारा आयोजित समर कैम्प का आज समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया , समर कैम्प प्रभारी अनुपम गोयल ने बताया कि आज के कार्यक्रम का शुभारंभ कुलदीप शर्मा, के जी स्टोन हॉस्पिटल व अरुष मिश्रा, सचिव सैंट्रल एकेडमी एज्युकेशन सोसायटी ने भारत माता, स्वामी विवेकानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर डाक्टर एम डी रायपुरिया द्वारा सभी बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा संबंधित जानकारी दी गई व प्राथमिक चिकित्सा पर आधारित क्विज प्रतियोगिता रखी गई, सभी छात्र व छात्राओं जिन्होंने सही जवाब दिया उन्हें पुरस्कार दिए गए ।
शाखा अध्यक्ष रमेश चन्द जाजू ने बताया कि समर कैंप में लगभग 150 से अधिक बच्चों ने भाग लिया, जिन्होंने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग एंड स्केचिंग, डांस, स्केटिंग, अबेकस, चैस, कंप्यूटर, म्यूजिक, सेल्फ डिफेंस, योग, स्विमिंग, शूटिंग, क्रिकेट, वैदिक गणित, केनवा आदि विभिन्न प्रकार के कोर्सेज में अपने हुनर को निखारा ।
मुख्य अतिथि कुलदीप शर्मा ने समर कैंप में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उनके द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहित किया, किस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों की प्रतिभा को जानने का अवसर मिलता है, समर कैंप के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों की प्रतिभा पहचान सकते हैं, वह अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेलों के माध्यम से उनके भविष्य को निखार सकते है ।
आरूष मिश्रा ने रंग भरो प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्र छात्राओं के कौशल कि प्रशंसा करी , उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन से सभी बच्चों की प्रतीभा का विकास होता है, रंग भरो प्रतियोगिता में दो सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
समर कैंप प्रभारी अनुपम गोयल ने इस अवसर पर कहा की बच्चों को अपनी रेग्युलर पढ़ाई के साथ-साथ एक शारीरिक व एक मानसिक खेल में भी भाग लेना चाहिए इससे बच्चों की शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा है ।
शाखा संरक्षक सुरेश गोयल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा समर कैंप में भाग लेने वाले सभी बच्चों व अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई व हस्ताक्षर अभियान में शपथ दिलाई गई, बच्चों द्वारा पक्षी परिंडो पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सुंदर संदेश दिया गया, परिषद द्वारा तुलसी पौधों व पक्षी परिंदा का वितरण भी किया गया ।
शाखा शाखा महीला संयोजक मधुरिमा गोयल ने बताया कि शाखा द्वारा 15 मई से 5 जून तक चलने वाले इस समर कैम्प में समय समय पर विभिन्न प्रकार कि निशुल्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, आज आयोजित हुई रंग भरो प्रतियोगिता व स्केटिंग रेस का संचालन मयंक अरोड़ा व विवेका शर्मा ने किया, समर कैम्प में संजय सेठी, मयंक अरोड़ा, विवेका शर्मा, रानू गोयल, उपमा जोशी, विमल कश्यप, अराध्या महेश्वरी, नलिन गोयल ने विभिन्न कोर्स में बच्चों को प्रशिक्षण दिया ।
आज के कार्यक्रम में सुरेश गोयल, राजकुमार गोयल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मोहन लाल कुमावत, अनुपम गोयल, कमलेश जैन, जीतमल चौहान, नलिन गोयल, राजेश गाबा, आशा गोयल, मधुरिमा गोयल, प्रतिभा गोयल, पुष्पा अग्रवाल आदि शाखा सदस्यों की सहभागिता रही ।
अनुपम गोयल
9214429399