दिनांक 16.06.2026 को मुख्य अतिथि माननीय महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अमिताभ के आगमन के साथ ए डी एस ए स्पोर्ट्स ग्राउंड पर रेलवे प्रीमियर लीग (RPL 2026) का विधिवत आगाज़ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक श्री अमिताभ द्वारा और मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा सहित वरिष्ठ रेल अधिकारियों कर्मचारियों व खिलाड़ियों की उपस्थिति में आरपीएल 2026 की चमचमाती और खूबसूरत विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया, जिसके बाद भाग लेने वाली सभी टीमों से परिचय प्राप्त किया गया। अनावरण और टॉस के पश्चात महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए स्वयं क्रिकेट पिच पर उतरकर बल्लेबाजी की और शॉट लगाकर तथा गेंदबाजी कर मैच का आधिकारिक उद्घाटन किया। मैच शुरू होने से ठीक पहले मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। तत्पश्चात टूर्नामेंट का पहला उद्घाटन मुकाबला शुरू हुआ, जिसमें भारी संख्या में रेल अधिकारी, कर्मचारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आईपीएल में 9 टीमें चमचमाती ट्रॉफी के लिए मैच खेलेंगी।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर