ग्रामीण सेवा शिविर-2026

सफलता की कहानी-1

मौके पर मिला विवाह प्रमाण पत्र

पूजा एवं तेजू गुर्जर ग्राम ढ़िगारिया ग्राम पंचायत सातोलाव पंचायत समिति सरवाड़ जिला अजमेर पूर्व में प्रार्थी के पास विवाह प्रमाण पत्र नहीं होने से राशन कार्डजनआधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बनाने में काफी समस्या हो रही थी। ग्राम सातोलाव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान समस्या को शिविर प्रभारी श्री गजेन्द्र शर्मा अवगत कराने के उपरान्त उनकी उपस्थिति में विकास अधिकारी श्री सोनराज मीणा व प्रशासक श्री धनराज गुर्जर एवं ग्राम विकास अधिकारी श्री सुरेश प्रजापत द्वारा विवाह प्रमाण पत्र जारी किया गया। इससे प्रार्थी काक विवाह प्रमाण पत्र मिल सका। इस उपलक्ष में राज्य सरकार व शिविर प्रभारी एवं शिविर में उपस्थिति सभी अधिकारीकर्मचारी का आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी-2

मिली बंटवारे के लिए अनुमत

राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत खोरीपुष्कर मे किया गया। कैम्प में प्रार्थी तीन सह खातेदार दुर्गा देवी पत्नी सीतारामदासलक्ष्मीनारायण पुत्र सीतारामसुमित्रा पत्नी देवेन्द्र कमेडिया के खसरा संख्या 1189 रकबा 0.2670 किस्म बारानी का बंटवारा प्रकरण जो की काफी समय से लम्बित था। प्रकरण के लिए तीनों सहखातेदारों द्वारा स्वयं शिविर में उपस्थित होकर बंटवारा के लिए आवेदन किया गया। आवेदन प्रस्तुत करने पर शिविर प्रभारीतहसीलदार द्वारा तत्काल आदेशित करते हुए गिरदावर व पटवारी साहिबान को रिकॉर्ड से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु कहा गया।

पटवारी एवं गिरदावर साहिबान द्वारा रिकॉर्ड से जांच कर रिकॉर्ड अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विस्तृत रिपोर्ट कैम्प में ही प्रस्तुत की जाने पर शिविर प्रभारीउपखण्ड अधिकारी श्री गुरूप्रसाद तंवरतहसीलदार श्री इन्द्रजीत सिंह चौहान एवं नायब तहसीलदार श्री पवन कुमार मिश्रा द्वारा कार्य की संजीदगी को देखते हुए वर्तमान राजस्व रिकोर्ड में दर्ज कर कैम्प प्रभारी द्वारा आदेश कर बंटवारे के लिए अनुमति दे दी। इस तत्काल निस्तारण सें प्रार्थियों ने राज्य सरकार एवं राजस्व विभाग का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!