2.7 वर्ष की उम्र में शिवाय शर्मा ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

अजमेर। महज 2.7 वर्ष की उम्र में शिवाय शर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2026 में अपना नाम दर्ज कराकर शहर और अपने परिवार को गौरवान्वित किया है।

शिवाय ने स्केटिंग के क्षेत्र में “Maximum Slalom Variations & Freestyle Skating by a Toddler” का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही उन्होंने 504 मीटर फ्रीस्टाइल रनिंग पूरी कर अपनी असाधारण क्षमता का प्रदर्शन किया।

शिवाय Delhi World Public School Pre School (DWPS Pre School), Ajmer के विद्यार्थी हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे नियमित अभ्यास और कोच ऋषभ सैनी का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।

शिवाय के दादा Dr. Anil Sharma एवं दादी Dr. Sangeeta Sharma ने इस उपलब्धि पर खुशी और गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी माता चारु शर्मा, जो Sophia School में शिक्षिका हैं, तथा पिता Dr. Jaisurya Sharma, जो DWPS School में ANO हैं, ने भी शिवाय की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

परिवार ने बताया कि इतनी कम उम्र में शिवाय का यह रिकॉर्ड उनके निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और परिवार व कोच के सहयोग का परिणाम है। 2.7 वर्ष की उम्र में हासिल की गई यह उपलब्धि शिवाय के लिए एक यादगार शुरुआत है और आने वाले समय में उनके नई ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद जगाती है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!