ब्यावर विकास मंडल ट्रस्ट द्वारा 1226वाँ निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर अश्विनी हॉस्पिटल में समापन किया गया। शिविर में श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी, रजिस्टर्ड जिला ब्यावर जिला द्वारा संचालित सिन्धीआदिशक्ति सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में लोगों को नेत्र चिकित्सा एवं उपचार के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
शिविर के द्वितीय चरण में आज, 23 अगस्त को 19 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। प्रथम एवं द्वितीय चरण को मिलाकर अब तक कुल 43 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। इस अवसर पर सुनील आसनानी रमेश आलवानी नीरज मोतियानी, कोमल मोतियानी, कीर्ति मंगलानी जाग्रती गिद्धवानी प्रकाश हसराजानी, कमल डेठानी दीपेश भोजवानी महेश पारवानी चंदू सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शिविर में सम्मिलित हुए।
उपस्थित लोगों ने निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
प्रथम एवं द्वितीय चरण में कुल 43 सफल नेत्र ऑपरेशन — जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल।