भाजपा प्रत्याशी किसन दैय्या वार्ड 20 से निर्विरोध निर्वाचित, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बीकानेर। नापासर नगरपालिका के वार्ड संख्या 20 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किसन दैय्या के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने किसन दैय्या को बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि किसन दैय्या लंबे समय से संगठन और समाज सेवा से जुड़े रहे हैं, जिसके कारण उन्हें जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है।
पंचारिया ने कहा कि वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचित होना नापासर क्षेत्र में भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि किसन दैय्या जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए वार्ड के विकास और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
error: Content is protected !!