उप करापाल (कारागार विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024

साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी_
अजमेर, 2 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप कारापाल (कारागार विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत  साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा के परिणाम दिनांक 19 नवंबर 2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु अस्थाई रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन महानिदेशक, कारागार राजस्थान जयपुर द्वारा 15 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक करवाया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा उपरांत अनुसूचित क्षेत्र के 2 एवं गैर अनुसूचित क्षेत्र के 183 अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों के विरुद्ध संबंधित सेवा नियमानुसार पात्रता की शर्त पर साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है।
साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर दो प्रतियों में समस्त शैक्षणिक/ प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति  दिनांक 12 सितंबर 2026 तक आवश्यक रूप से आयोग कार्यालय में भिजवाना होगा।
उक्त अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों एवं नियमों के अनुसार किए जाने पर पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थी विज्ञापन/नियमों के अनुसार निर्धारित पात्रता की समस्त शर्तों को पूरा नहीं करता है तो आयोग किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता/पात्रता को निरस्त कर सकता है
साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!