टी ग्रुप पंचशील ने किए प्राचीन जैन मंदिरों के दर्शन

अजमेर। पंचशील दिगम्बर जैन समाज के टी ग्रुप पंचशील के सदस्यों ने शुक्रवार को सरावगी मोहल्ला स्थित अति प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। सदस्यों ने विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान की पूजा कर सुख-शांति की कामना की।
धार्मिक यात्रा के दौरान सदस्यों ने पद्मावती माता के मंदिर में चोला चढ़ाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान अशोक बड़जात्या, जयकुमार गंगवाल, राजेन्द्र पाटोदी, संजय पाटनी, योगेश बाकलीवाल, बॉबी गोधा, नीरज बड़जात्या, राजेश कासलीवाल, मनीष गदिया, लोकेश पाटनी, अंकित पाटनी एवं कपिल पाटनी सहित टी ग्रुप पंचशील के सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने कहा कि प्राचीन जैन मंदिरों के दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!