अजमेर जिले में 68.79 प्रतिशत मतदान, 4 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

पुष्कर में सर्वाधिक 83.68, किशनगढ़ में 78.25 और अजमेर में 65.48 प्रतिशत मतदान

पुरुषों का मतदान प्रतिशत 71.11, महिलाओं ने 66.49 प्रतिशत किया मतदान

     अजमेर, 11 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार को अजमेर जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिले की नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़ तथा नगर परिषद पुष्कर के 165 वार्डों में कुल 5,81,691 मतदाताओं में से 4,00,168 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। द्वितीय चरण मे कुल मतदान प्रतिशत 68.79 रहा।

     जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत अजमेर जिले की नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़ तथा नगर परिषद पुष्कर में शुक्रवार को चुनाव सम्पन्न हुए। इसमें कुल 2,89,787 पुरूष में से 2,06,077 पुरूषों ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 71.11 रहा। इसी प्रकार कुल 2,91,883 महिलाओं में से 1,94,084 महिलाओं ने मतदान किया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 66.49 प्रतिशत रहा। कुल 21 थर्ड जेण्डर में से 7 ने मतदान किया। इनका मतदान प्रतिशत 33.33 प्रतिशत रहा।

     उन्होंने बताया कि नगर निगम अजमेर के 80 वार्डों में कुल 4,38,039 मतदाताओं में से 2,86,811 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 65.48 रहा। इनमें से 2,17,153 पुरूष में से 1,47,393 ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 67.88 रहा। इसी प्रकार 2,20,868 महिलाओं में से 1,39,414 ने मतदान किया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 63.12 रहा। कुल 18 थर्ड जेण्डर में से 4 ने मतदान किया। इनका मतदान प्रतिशत 22.22 रहा।

     उन्होंने बताया कि नगर परिषद किशनगढ़ के 60 वार्डों में कुल 1,26,161 मतदाताओं में से 98,720 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 78.25 रहा। इनमें से 63,867 पुरूष में से 51,145 ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 80.08 रहा। इसी प्रकार 62,292 महिलाओं में से 47,573 ने मतदान किया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 76.37 रहा। कुल 2 थर्ड जेण्डर ने मतदान किया। इनका शत प्रतिशत मतदान रहा।

     उन्होंने बताया कि नगर परिषद पुष्कर के 25 वार्डों में कुल 17,491 मतदाताओं में से 14,637 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 83.68 रहा। इनमें से 8,767 पुरूष में से 7,539 ने मतदान किया। पुरूषों का मतदान प्रतिशत 85.99 रहा। इसी प्रकार 8,723 महिलाओं में से 7,097 ने मतदान किया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 81.36 रहा। कुल एक थर्ड जेण्डर ने मतदान किया। इनका शत प्रतिशत मतदान रहा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!