*अजमेर।* कोटड़ा स्थित जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम में आयोजित ‘प्रथम-गुरु प्रज्ञा सम्मान समारोह-2026’ में शुभदा स्पेशल वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या *रेखा पारीक* को विशेष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए *“प्रथम-गुरु प्रज्ञा सम्मान”* से सम्मानित किया गया।
समारोह में उन्हें स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। वर्ष 2016 से विशेष शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत रेखा पारीक को उनके समर्पण को देखते हुए 2024 में प्रधानाचार्या का दायित्व सौंपा गया था।
उन्होंने अपने पति विशेष शिक्षक अभिनन्दन पारीक को अपना प्रेरणा स्रोत बताया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के रीजन तीन के प्रचार प्रसार उपनिदेशक कमल गंगवाल व गजेन्द्र पंचोली ने उन्हें बधाई दी।