आरपीएफ अजमेर ने रेलवे के तांबे के तार चुराने वाले चोरो को गिरफ्तार कर किया माल बरामद

अजमेर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े कोचो के ताँबे के तार चोरी करने वाले वाले आरोपी शाहरुख खान को रंगे हाथ मौके पर ही पकड़ लिया तथा उसका साथी सत्यनारायण उर्फ बादल उर्फ गोगी फ़रार हो गया जिसे बाद गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी के तार खऱीदने वाले ईदगाह चौक वैशाली स्थित बाड़े से कबाड़ी निजाम की दुकान से चोरित रेलवे सम्पति ताँबे के तारों को बरामद कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ज़ब्त किया गया बाद कार्यवाही वापस जाने के दौरान परिवार वालों तथा आसपास के
महिलाओं/ व्यक्तियों द्वारा विरोध किया गया जिसे मौके पर मौजुद पुलिस कृष्णगंज थाना द्वारा समझाइश किया गया l बाद उक्त आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा भेजा l

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!