2 अक्टुबर शुक्रवार को अग्रसेन जयंती का अग्र वाहन रैली व ध्वजारोहण से आगाज
अग्रसेन क्विज,किसमें कितना है दम व भजन क्लब्बिन्ग होगा मुख्य आकर्षण, 11 अक्टुबर रविवार को निकलेगी शोभायात्रा
अजमेर 1 अक्टुबर / महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वी जयन्ती श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति के तत्वाधान में अग्रवाल पाठशाला सभा भवन में 2 अक्टुबर से प्रारम्भ हो रहे 12 दिवसीय कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाई जायेगी l
मुख्य संयोजक विष्णु मंगल व शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 2 अक्टुबर शुक्रवार को दोपहर 4:00 बजे से केसरगंज से वाहन एवं साईकिल रेली से होगी वाहन रैली मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री महेंद्र कुमार भेरुंदिया भगवा झंडी दिखाकर रवाना करेंगे , वाहन रैली में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ई व्हीकल पर ज्यादा संख्या में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है है वाहन रैली में समाज के युवा अग्रवाल बंधु भगवा टी शर्ट में एक जैसे दिखेंगे और महिलाये भगवा पगड़ी में नजर आएगी तत्पश्चात इसी दिन शाम 5:30 बजे समाज सेवी श्री अंकुल गोयल के मुख्य आतिथ्य में अग्रवाल पाठशाला प्रांगण में ध्वजारोहण होगा, 3 अक्टुबर शनिवार दोपहर 2:30 बजे से महिलाओ और बालिकाओं के लिए विभिन्न वर्गो में महिला खेलकूद प्रतियोगिता होगी इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या धर्मपत्नी श्री ओमप्रकाश गर्ग तथा श्रीमती निशा धर्मपत्नी श्री अशोक गर्ग होगी l 4 अक्टुबर रविवार को प्रातः 7:00 बजे से मस्ती की पाठशाला खेल कूद जिसमे स्केटिंग धीमी साईकिल रेस सतौलिया आदि परम्परागत खेल शामिल होंगे कार्यक्रम होगा जिसके मुख्य अतिथि श्री कमलेश जैन (अग्रवाल) व श्रीमती रमा जैन होंगे, इसी दिन प्रातः 9.00 बजे शतरंज प्रतियोगिता तथा दोपहर 2:30 बजे से महिलाओ और बालिकाओं के लिए महिला सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी जिसकी मुख्य अतिथि श्रीमती भावना बंसल धर्मपत्नी श्री मुकेश बंसल होगी l
मुख्य संयोजक दिनेश प्रणामी व राकेश हटूका ने बताया कि 5 अक्टुबर सोमवार को दोपहर 3:30 बजे ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता तथा सांय 6:30 बजे से श्री अग्रसेन मेला कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि श्री संजीव अग्रवाल एवं श्रीमती मुक्ता अग्रवाल होंगे l 6 अक्टुबर मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे श्री अग्रसेन क्विज तथा शाम 7:30 बजे से म्युजिकल हाउजी कार्यक्रम होगा |
जिसके मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण सिंघल (नए मन्दिर वाले) होंगे l 7 अक्टुबर बुधवार को दोपहर 3:00 बजे से कैरम प्रतियोगिता एवं सांय 7:30 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह एवं हेलो जिंदगी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा
जिसमें पूना के मोटवेशनल स्पीकर द्वारका जालान तथा मुंबई के पार्शव गायक संदीप पंचवाटकर मुख्य आकर्षण होंगे, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम अग्रवाल होंगे l
मुख्य संयोजक विष्णु मंगल व राजेंद्र मित्तल ने बताया कि 8 अक्टुबर गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे से महाराजा अग्रसेन क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) होगी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हेमराज गोयल होंगे l इसी दिन सांय 6:30 बजे से महाराजा अग्रसेन सर्किल पर महा आरती का कार्यक्रम होगा l
9 अक्टुबर शुक्रवार को प्रातः 7:00 बजे आगरा गेट गणेश मन्दिर से प्रभात फेरी निकाली जायेगी जो प्रमुख मार्गों से होती हुई सीताराम बाजार केसरगंज पर संपन्न होगी l तथा दोपहर 3:00 बजे से महिला वर्ग के लिए महारानी माधवी क्रिकेट प्रतियोगिता होगी जिसके मुख्य अतिथि श्री सूरज नारायण गर्ग (कंदोई) होंगे l
मुख्य संयोजक दिनेश प्रणामी व शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 10 अक्टुबर शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसके मुख्य अतिथि श्री मुकेश गोयल व नीलेश गोयल होंगे इस शिविर में सभी समाज (आमजन) के पुरुष एवं महिला रक्तदान कर सकते हैं, इसी दिन सांय 7:30 बजे किसमें कितना है दम कार्यक्रम होगा जिसके मुख्य अतिथि श्री दिनेश गर्ग, श्री रमेश गर्ग व श्री सुरेश गर्ग होंगे l
मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर 11 अक्टुबर रविवार को दोपहर 4:00 बजे श्री अग्रसेन जी की शोभा यात्रा जुलूस ब्ल्यू केसल, केसरगंज से निकाला जायेगा जो प्रमुख बाजारों से होता हुआ श्री अग्रसेन नगर पर समाप्त होगा l 12 अक्टुबर सोमवार को श्री सुरेश गोयल के मुख्य आतिथ्य में भजन क्लब्बिन्ग एंड कंसर्ट कार्यक्रम होगा l 12 दिवसीय कार्यक्रमों का समापन 13 अक्टुबर मंगलवार को समाज बंधुओं की सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ होगा l
अग्रवाल पाठशाला सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल कांच वाले, श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, लोकेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, विष्णु मंगल, दिनेश प्रणामी, राकेश हटूका व राजेंद्र मित्तल आदि ने सभी समाज बंधुओं से 2 अक्टुबर से 13 अक्टुबर तक आयोजित सभी कार्यक्रमों में सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया है l
अशोक पंसारी लोकेश अग्रवाल
मुख्य संयोजक मुख्य संयोजक
9414003159 9352007234