*सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी*

दिनांक 7 अक्टूबर 2026 : माननीय राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी के साथ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के राष्ट्रीय सचिव श्री मनीष शर्मा, राज्य समन्वयक सुनंद सिंह, कोऑर्डिनेटर मांगीलाल तथा जे आर सी की साझेदार संस्था राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के निदेशक राकेश कुमार कौशिक एवं उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति के साथ एक अत्यंत सार्थक एवं सकारात्मक भेंट वार्ता हुई।
वार्ता में बाल विवाह मुक्त राजस्थान के संकल्प और इस अभियान को मजबूत बनाने में विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सभी विधायकों के सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता से बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान को आगे बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा की गई। माननीय अध्यक्ष जी से अनुरोध किया गया कि बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को राजस्थान विधानसभा के एजेंडे में शामिल कर, इस विषय पर व्यापक चर्चा एवं आवश्यक कार्रवाई को प्रोत्साहित किया जाए।
माननीय अध्यक्ष जी ने JRC तथा RMKM द्वारा ग्राम स्तर से वैश्विक स्तर तक किए जा रहे कार्यों की सराहना की और बाल विवाह समाप्त करने के साझा प्रयासों को सराहा।  इस अवसर पर अधयक्ष श्री देवनानी जी को 27 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित “बाल, प्रारंभिक एवं जबरन विवाह उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के महत्व के बारे में भी अवगत कराया।
माननीय अध्यक्ष जी ने अभियान के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और राजस्थान को बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रयासों में सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
राकेश कुमार कौशिक
(निदेशक RMKM)
मो. 9829140992

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!