सूचना केंद्र के कुणाल राजोरिया बने प्रशासनिक अधिकारी

अजमेर, 10 अक्टूबर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में हुई पदोन्नति अनुसार सूचना केंद्र अजमेर में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री कुणाल राजोरिया प्रशासनिक अधिकारी बने है। विभाग की नई पदोन्नति सूची अनुसार श्री कुणाल राजोरिया का एल-12 पे लेवल पर पदोन्नति की गई है। इनके अतिरिक्त विभाग द्वारा श्री राकेश कुमार वर्मा, श्री पृथ्वी सिंह सिसोदिया, श्री फूला राम, श्री राकेश कुमार शर्मा श्री महावीर पाराशर एवं श्री अर्जुन सिंह को भी पदोन्नत किया गया है। इनके द्वारा आगामी आदेश तक वर्तमान पद स्थान पर ही यथावत कार्य किया जाएगा। श्री कुणाल राजोरिया की पदोन्नति पर सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडियाकर्मियों सहित अन्य शुभचितंकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!