अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग अजमेर को टेक्नोहब हेतु भूमि का आवंटन

अजमेर, 13 अक्टूबर। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग अजमेर को टेक्नोहब हेतु भूमि का आंवटन किया गया। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2026 के अन्तर्गत अजमेर में टेक्नोहब हेतु 10 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया। इस हेतु सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा अजमेर विकास प्राधिकरण से 1500 वर्गमीटर भूमि की मांग की गयी थी। एडीए द्वारा पंचशील मे झलकारी बाई स्मारक के पास नगर निगम की नई बिल्डिंग के निकट की भूमि से 1500 वर्गमीटर भूमि टेक्नोहब हेतु चिन्हित की गयी थी।

इसी क्रम में अजमेर विकास प्राधिकरण के जेईएन श्री अशुंल ऎरन एवं सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग अजमेर के अतिरिक्त निदेशक श्री देवेश बाडमेरा एवं एसीपी (उपनिदेशक) श्री कमलेश सिंहल द्वारा मौके पर मौजुद रहकर चिह्नित भूमि का कब्जा अजमेर विकास प्राधिकरण से लिया गया।

अजमेर के लिये यह गौरव की बात है कि जयपुर के बाद अब अजमेर के विद्यार्थियों हेतु तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ स्टार्टअप इनक्यूबेशन के लिये नए विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए मेंटरशिप, तकनीकी सहायता और वकिर्ंग स्पेस प्रदान करना, डिजिटल पहल और ई-गवनेर्ंस के द्वारा सरकारी डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देना और उन्हें जनता तक आसान तरीके से पहुँचाना, तकनीकी प्रशिक्षण जैसे युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के योग्य बनाना एवं निवेश और नेटवकिर्ंग हेतु स्टार्टअप्स को निवेशकों से जोड़ना और इसके साथ ही अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचा प्रदान करना ताकि छोटे व्यवसायों को विकास के लिए सहयोग मिल सके।

अजमेर सभ्भाग स्तरीय टेक्नोहब बनने के बाद तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों को रोजगार परक कोर्स के लिये अजमेर से बाहर नहीं जाना होगा। उन्हें आसानी से अजमेर शहर में ही रहकर कार्य करने का अवसर प्रदान हो सकेगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!