जियोन ने राजस्थान के जैसलमेर में 10 मेगावाट/20 मेगावाट-घंटा क्षमता वाले बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को किया कमीशन

यह परियोजना टर्नकी ईपीसी कार्यों के निष्पादन में जियोन की विशेषज्ञता और भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुंबई, अक्टूबर, 2026:  काबरा एक्सट्रूशनटेक्निक लिमिटेड की फ्यूचर टेक्नोलॉजीज डिवीजन जियोन ने राजस्थान के जैसलमेर में 10 मेगावाट/20 मेगावाट-घंटा क्षमता वाले बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन आधार पर सफलतापूर्वक स्थापित कर कमीशन किया है। यह परियोजना भारत की बदलती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए विश्वसनीय और बड़े स्तर पर विकसित किए जा सकने वाले ऊर्जा भंडारण समाधानों के विकास में योगदान देगी।

राजस्थान इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी, 2024 के अनुरूप निष्पादित इस परियोजना में विस्तृत इंजीनियरिंग एवं डिजाइन, उपकरणों की खरीद और आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण तथा कमीशनिंग से जुड़े सभी प्रमुख कार्य शामिल रहे।

10 मेगावाट की विद्युत क्षमता और 20 मेगावाट-घंटा की ऊर्जा भंडारण क्षमता वाला यह बी.ई.एस.एस. कुशल ऊर्जा प्रबंधन, बिजली ग्रिड की स्थिरता बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा को विद्युत नेटवर्क में प्रभावी ढंग से एकीकृत करने में सहायक होगा। भारत में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता के लगातार विस्तार के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम का महत्व बढ़ रहा है। ये सिस्टम सौर और पवन ऊर्जा जैसे स्रोतों से होने वाले बिजली उत्पादन में उतार-चढ़ाव को संतुलित करने तथा बिजली ग्रिड को अधिक लचीला और विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए जियोन के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद काबरा ने कहा, “इस तरह की परियोजनाओं को पहले भी सफलतापूर्वक पूरा करने के अनुभव के साथ जैसलमेर में 10 मेगावाट/20 मेगावाट-घंटा क्षमता वाली बी.ई.एस.एस.  परियोजना की कमीशनिंग बड़े स्तर पर ऊर्जा भंडारण समाधान उपलब्ध कराने की हमारी विशेषज्ञता को और मजबूत करती है। प्रत्येक परियोजना की अपनी तकनीकी और परिचालन संबंधी चुनौतियां होती हैं। हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर रहा है कि यह सिस्टम वास्तविक परिस्थितियों में ऊर्जा अवसंरचना की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो। नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लगातार बढ़ने के साथ हमारा मानना है कि स्वच्छ ऊर्जा को अधिक भरोसेमंद और उपयोगी बनाने में बैटरी स्टोरेज की भूमिका और महत्वपूर्ण होगी। जियोन में हमारा प्रयास अपने परियोजना अनुभव के आधार पर ऐसे ऊर्जा भंडारण समाधान विकसित करना है, जो भविष्य में उभरने वाली इन बदलती जरूरतों को पूरा कर सकें।”

इस परियोजना की सफल कमीशनिंग से ऊर्जा भंडारण और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में जियोन की स्थिति और मजबूत हुई है। यह उपलब्धि टर्नकी ईपीसी आधार पर बड़े स्तर की बी.ई.एस.एस.  परियोजनाओं के निष्पादन में कंपनी की क्षमता को भी प्रदर्शित करती है। साथ ही, यह विकास भारत में ग्रिड के आधुनिकीकरण और स्वच्छ ऊर्जा की ओर संक्रमण के लक्ष्यों को हासिल करने में ऊर्जा भंडारण अवसंरचना की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!