सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवता के प्रतीक थे संत कंवर राम साहिब – देवनानी

किशनगढ़ के सिंधी कॉलोनी स्थित शिवालय में संत कंवर राम साहिब की प्रतिमा का किया अनावरण

अजमेर में शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर की आरती, अर्पित किए श्रद्धासुमन

अजमेर, एक नवम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को किशनगढ़ स्थित सिंधी कॉलोनी के शिवालय में सिंधु सेवा समिति के निर्देशन में स्थापित संत भगत कंवर राम साहिब की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष ज्योत प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा संत कंवर राम साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि संत-महात्मा अपने जीवन और विचारों से समाज को सदैव सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। संत भगत कंवर राम साहिब सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवता के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, अनाथों, विधवाओं एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।

उन्होंने कहा कि संत कंवर राम साहिब महान सूफी संत और मानवता के सच्चे उपासक थे। सत्संग एवं भक्ति के दौरान उन्हें प्राप्त होने वाली धनराशि को वे स्वयं पर खर्च करने के बजाय दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की सहायता में लगा देते थे। उनका जीवन सेवा, त्याग, प्रेम और भाईचारे का अनुपम उदाहरण है। सिंधु सेवा समिति द्वारा उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनके आदर्शों एवं विचारों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है।

श्री देवनानी ने कहा कि संतों के विचार समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सेवा और परोपकार को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि संत भगत कंवर राम साहिब 1 नवम्बर, 1939 को शहीद हुए थे। सिंधी समाज द्वारा प्रतिवर्ष इस दिन उनका शहादत दिवस श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है।

कार्यक्रम में श्रीमती तनु मेघानी एवं डिंपल अमरवाणी ने मुख्य अतिथि श्री देवनानी, नगर परिषद सभापति श्री राजकुमार बड़जात्या, उपसभापति श्री मानवेंद्र, पूर्व उपसभापति श्री मनोहर तारणी, श्री विष्णु मेघानी, श्री पीशु भाई मुलानी एवं श्री वासुदेव पंजवानी का तिलक लगाकर स्वागत किया। सिंधु सेवा समिति के पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सिंधु सेवा समिति के श्री गिरधारी अमरवाणी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में श्री विजय गुरनानी, श्री मुकेश मेघानी, श्री गिन्नी भाई रामनानी, डॉ. मोहनदास मेघानी, श्री रमेश खेमानी, श्री भगवान दासानी, श्री महेश साधवानी, श्री मुरली जसवानी, श्री अशोक शोभानी, श्री पंकज अमरवानी एवं श्री पीयूष मेघानी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।

इस अवसर पर श्री निर्मलदास कोडवानी, श्री इन्द्रेश रामचंदानी, श्री नंदलाल अहिलानी, श्री जयरामदास छतवानी, श्री गुलाब मीरचंदानी, श्री राधाकिशन रामचंदानी, श्री देव मुलानी, श्री मोहन चन्दीरामानी, श्री मनोज किशनानी, श्री जितेंद्र कोरानी, श्री जीतू रंगवानी एवं श्री लक्ष्मणदास मूलचंदानी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। महिलाओं में श्रीमती नेहा गुरबाणी, श्रीमती खुशबू फुलवानी, श्रीमती नीलम, श्रीमती राधा रामचंदानी, श्रीमती पूनम धनवानी एवं श्रीमती काजल ने भी सहभागिता निभाई। आयोजन में अजमेर के श्री घनश्याम भगत का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में सिंधु सेवा समिति की ओर से शिवालय परिसर में संत भगत कंवर राम साहिब की प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थान उपलब्ध कराने पर ताराणी परिवार का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों एवं समाजबंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर स्थित संत कंवर राम धर्मशाला में आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने संत कंवर राम साहिब की आरती कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!