नई दिल्ली। कोरियाई द्वीप पर खतरनाक माहौल बन गया है। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। उत्तर कोरिया हर वक्त दक्षिण कोरिया और अमेरिका को धमकी दे रहा है। उधर जापान ने भी पैट्रिअट मिसाइल तैनात कर दी है। चलिए इस बीच हम आपको उत्तर कोरिया के पास मौजूद मिसाइल ताकत बताते हैं।
उत्तर कोरिया के पास अलग-अलग क्षमताओं के एक हजार से भी ज्यादा मिसाइलें हैं। कोरिया का मिसाइल कार्यक्रम स्कड मिसाइलों को विकसित करके बनाया गया है। रूस द्वारा विकसित यह मिसाइल उत्तर कोरिया के पास मिश्र के जरिए पहुंचा।
इसके पास हॉसॉन्ग-5 है इसकी मारक क्षमता 300 किमी है। तो हॉसॉन्ग-6 की मारक क्षमता 500 किमी है।
1 हजार किमी की दूरी तक मार करने वाली नॉडॉन्ग मिसाइल। मुसुडैन प्रक्षेपास्त्रों को नॉडॉन्ग बी और ताइपॉडॉन्ग-एक्स भी कहा जाता है। इनकी क्षमता 3200 किमी तक है।