कला अंकुर संस्थान के नये भवन का उद्घाटन

kala ankur 02 kala ankur 01अजमेर। कला और संस्कृति को समर्पित कला अंकुर संस्था रामनवमी से नये भवन में संचालित होगी। शुक्रवार केा सिविल लाइन्स इलाके में अजमेर हॉस्पिटल के पास कला अंकुर सस्ंथा के नये भवन का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस मौके पर संस्था के सभी सदस्यो ने सपरिवार उद्घाटन समारोह में शिरकत की। कार्यालय का उद्घाटन नन्ही मुन्नी बच्चियांे के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ में सभी ने आहुतियां डाली। संस्था के सदस्य अनिल जैन ने बताया कि पुरान भवन छोटा पडता था जहां से संस्था की सभी गतिविधियां संचालित नही हो पाती थी। अब नये कार्यालय में डिजीटल लाईब्रेरी, रिकॉर्डिंग स्टूडियो, रिहर्सल और डांस सेंटर, अत्याधुनिक म्युज़िकल इंस्ट्यूमेंटस आदि के लिए पर्याप्त जगह मिल पायेगी। कार्यक्रम में संस्था के सरंक्षक कमेलेन्द्र झा, सास्कृतिक सचिव कल्पना शर्मा, सुरेन्द्र विजयवर्गीय, निशा जालोरी, विनीता चौहान, आनन्द गार्गीया, सपना गोयल, किरण भट्टड़ ने सम्बोधित करते हुए जानकारी प्रदान की।

error: Content is protected !!