अजमेर। भगवान महावीर के जन्म जयंति की पूर्व बेला पर श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला संभाग और युवा महिला संभाग के तत्वाधान में शुक्रवार दोपहर बाबा जी की नसिंया में कला बज द्वारा भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनिता भदेल और महिला कांग्रेस शहर अध्यक्षा सबा खान थी। कार्यक्रम में समिति की ओर से राजा
सिद्धार्थ और रानी त्रिशला माता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओ उत्साह के साथ भाग लिया। डिंपल बज ने भगवान के सिद्धान्त अहिंसा परमोधर्म और जियो और जीने दो को आज की जरूरत बताया।