अजमेर। रोडवेज को ग्रामीण रूटों पर बसे चलाने के लिए प्राइवेट ऑपरेटर नही मिल रहे है। रोडवेज ने शुक्रवार को प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की मीटिंग कलेक्ट्रट सभागार में हुई। राजस्थान ग्रामीण परिवहन सेवा की जानकारी देते हुए प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को आमंत्रित किया गया। राज्य में ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को ग्रामीण रूटो पर बसों के परमिट देने की योजनाओं पर चर्चा की गयी। बैठक में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को योजना के फायदे समझाते हुए बसे ग्रामीण रूटो पर लगाने के लिए प्रेरित किया है।