मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 63वां जन्मदिन मनाया

cm birth 01 cm birth 02अजमेर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को अपनी उम्र के 62 पड़ाव पूरे कर 63वें साल में पहुंच गये। पूरे प्रदेश भर में कांग्रेसजनों ने अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री जन्मदिन अलग-अलग तरीकों से मनाकर अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। अजमेर शहर महिला कांग्रेस और कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में अशोक गहलोत का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्षा सबा खान, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इफ्तेखार खान, अरूणा कच्छावा, अभिलाशा विष्णोई, वत्सला चतुर्वेदी, सोफिया कुरैशी, नुरजहां, तबस्सुम, सीमा खण्डेलवाल, रजनी कहार सहीत कई पदाधिकारी मौजुद थे। कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता ने जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और दीर्घायु की कामना की।

वार्ड नम्बर 41 की पार्षदा सोनल मोर्य के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने आदर्श नगर स्थित अंधविद्यालय में लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाते हुए फलों का वितरण किया। दृष्टीहिन बालकांे के बीच फल वितरण कार्यक्रमों के दौरान पार्षद हेमन्त सांखला, आशा तुनवाल, महेश चौहान और भागचन्द सांखला सहीत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजुद थे।

 

error: Content is protected !!