अजमेर। खुद्दामे ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी की जानिब से 5 मई रविवार को जोहर असर की नमाज के बीच दरगाह शरीफ के झालरे पर 6 मुस्लिम लडकियों का निकाह कराया गया। कमेटी द्वारा 6 जोडों की शादी में घर गृहस्थी का सभी सामान उपहार स्वरूप दिया गया। दुल्हा दुल्हन के साथ आये बारातियों का मगरीब की नमाज के बाद खाने का एहतमाम किया गया। इस कार्यक्रम की जेरे सरपरस्ती अंजुमन मोईनीया फखरीया चिश्तीया सैयद जादगान खुद्दामे ख्वाजा ने की। मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर थीं जबकि अध्यक्षता जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाडा ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक गौरव श्रीवास्तव, भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, शहर काजी मौलाना तौसिफ अहमद सिद्दीकी, एडीएम सिटी जगदीश पुरोहित, अतिरिक्त कलक्टर जुल्फीकार मिरजा बेग सहित कई गणमान्य लोग मौजुद थे। साथ ही आयोजन में कमेटी के सैयद मुनव्वर चिश्ती, सैयद ताहिर चिश्ती, सैयद राहत हुसैन मोतीवाला, सैयद असलम हुसैन, जुल्फेकार चिश्ती सहीत कई पदाधिकारी मौजुद थे।