कांग्रेस के युवा नेता का ‘डर्टी’ डांस, पार्टी ने किया निलंबित

nsuis-mumbai-president-suspended-मुंबई। मुंबई के एनएसयूआई अध्यक्ष सूरज ठाकुर को एक पार्टी में न्यूड डांस करने पर निलंबित कर दिया गया है। ठाकुर की इस हरकत ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पहले से ही घिरी कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। वहीं, एनएसयूआई ने अपने फेसबुक पेज पर सूरज ठाकुर के व्यवहार की निंदा की है।

घटना 14 अप्रैल को मुंबई के उपनगर कांदिवली की है। रिपोर्ट के अनुसार जवाहर लाल नेहरू लीडरशिप इंस्टीट्यूट में नेतृत्व प्रशिक्षण कैंप के दौरान उन्होंने यह हरकत की। इस न्यूड वीडियो ने यूट्यूब पर खूब धूम मचाई थी। अब इसे यूट्यूब से हटा लिया गया है। सूरज के साथ ही दो एनएसयूआई पदाधिकारियों को भी निलंबित किया गया है। इन सभी पर शराब पीने के आरोप भी है।

सूरज सिंह तब काफी चर्चा में आए थे जब उन्होंने मई 2011 में राजीव गांधी के हत्यारे एजी पेरारिवलम द्वारा लिखी गई किताब के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। उसी साल उन्होंने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के विरोध में भी रैलियां निकाली थीं। सूरज सिंह ठाकुर दिसंबर 2012 में एनएसयूआई के दोबारा अध्यक्ष बने थे।

मीडिया रिपोर्टो के अनुसार, सूरज ठाकुर शराब पीने के बाद बदन पर बिना कपड़ों के नाच रहे थे और आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे थे।

error: Content is protected !!