कांग्रेस ने संदेश यात्रा के लिये आयोजित की बैठकें

congress sandesh yatra 01 congress sandesh yatra 02अजमेर। कांग्रेस की 11 मई को अजमेर आने वाली संदेश यात्रा के लिये शहर जिला कांग्रेस, सेवादल, चारों ब्लॉकों की अलग अलग बैठकेें आयोजित कर सुभाष उद्यान में 11 मई की शाम होने वाली जनसभा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। वहीं कर्नाटक में भाजपा को हराकर जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जीत का श्रेय देते हुए आतीशबाजी की और मिठाईयां बांटी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता, प्रभारी सलीम भाटी, पूर्व मंत्री ललित भाटी ने कहा कि कर्नाटक में आकंठ भ्रष्टचार में डुबी भाजपा को जनता ने सबक सिखाते हुए कांग्रेस मंे अपना विश्वास जताया है। यह जीत राहुल गांधी की जीत है।

error: Content is protected !!