देवली। शादी समारोह से लौट रहे बारातियों का आपसी झगड़ा शनिवार को दुल्हे और दुल्हन पर भारी पड़ गया। झगड़ा कर रहे बाराती दुल्हे को ही पीटने दौड़ पड़े और दुल्हे को जान बचाकर भागना पड़ा। दुल्हे को भागते समय अपनी नई नवेली दुल्हन का भी ख्याल नहीं आया। घटनाक्रम के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो दुल्हन भी उनके साथ थाने पहुंच गई।
देवली थाना पुलिस के अनुसार पेट्रोल पम्प चौराहे पर दुल्हन लेकर लौट रहे सांसी जाति के बारातियों के बीच मामूल बात से शुरू हुआ झगड़ा बढ़ गया और नौबत आपस में मरने-मारने तक पहुंच गई। झगड़े में दुल्हे को भी वहां से भागना पड़ा। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां से कई उत्पाती फरार हो चुके थे। पुलिस अपने साथ दुल्हे की कार सहित दुल्हन को भी थाने ले आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।