रेप से आहत छात्रा ने किया आत्मदाह

sucideरामगढ़। अपनी अस्मत से खिलवाड़ से आहत सातवीं कक्षा की आदिवासी छात्रा ने शनिवार को झारखंड के रामगढ़ जिला स्थित दूधमटिया क्षेत्र में शरीर पर केरोसिन उड़ेल आत्मदाह कर लिया। उसने सुसाइड नोट में इसके पीछे के कारणों का खुलासा किया है। सुसाइड नोट में दो युवकों द्वारा दो दिनों तक रेप किए जाने का जिक्र है। इसमें एक सहेली के सहयोग की भी बात का जिक्र है।

छात्रा के पिता के मुताबिक, ने कहा है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री गांव की ही सहेली सुमन कुमारी, युवक कुलदीप व तुंबा करमाली के साथ 23 मई की सुबह ओरला में आयोजित मंडा पर्व देखने गई थी। यहां से तीनों उसे बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने तोपा, रामगढ़ व रांची ले गए। रांची रोड स्थित एक आवास में कुलदीप व तुंबा ने उनकी पुत्री को जबरन मांस-मछली खिलाने के बाद नशे की दवा खिला दी। वह शाकाहारी थी। उसके बाद उसके साथ लगातार रेप किया गया। शनिवार सुबह दरिंदों ने उनकी पुत्री को दूधमटिया लाकर छोड़ दिया। आहत किशोरी ने दोपहर में घर के एक कमरे को अंदर से बंद कर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!