जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में दी राहत

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने शुक्रवार को अरांई पंचायत समिति में आयोजित जनसुनवाई में कई समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने बी.पी.एल. आवेदकों को पट्टा जारी करने सहित अन्य मुद्दों पर अधिकारियों को तुरन्त कार्यवाही के निर्देश दिये। कलक्टर श्री गालरिया ने अरांई पंचायत समिति परिसर में लोगों की समस्याओं को सुना। छोटा लांबा ग्राम पंचायत से आए परिवादी की शिकायत पर उन्होंने विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि बी.पी.एल. परिवार को एक सप्ताह में पट्टा जारी किया जाए। इसी तरह बैंक संबंधी परिवादों, रास्ते से संबंधित शिकायतों का भी निस्तारण किया गया।

error: Content is protected !!