अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री महोदया नसीम अख्तर इंसाफ द्वारा विधानसभा क्षेत्र पुष्कर की ग्राम पंचायत गगवाना में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय को बालिका माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत कराने एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगवाना में विद्यार्थियों के लिये नया विषय भूगोल प्रारम्भ कराने पर विद्यालय परिवार एवं सरपंच व ग्रामवासियों द्वारा 13 जुलाई को प्रातः 11 बजे नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा।