राजसमन्द। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी के समक्ष राष्ट्रीय जन चेतना मंच एवं अदब छत्री मित्र मण्डल के प्रतिनिधि मण्डल नें सिचाई विभाग की पाल स्थित बाग के विकास करवाने की मांग रखी। विधायक किरण माहेश्वरी नें जन प्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिंचाई पाल वाटिका क्षेत्र का भ्रमण कर वस्तु स्थिति का अवलोकन किया।
किरण नें वस्तुस्थिति देखने के उपरांत सिंचाई विभाग की पाल के सौन्दर्यीकरण के लिए 10 लाख रूपयों की विधायक विकास निधि से अनुशंषा की है।
किरण नें कहा कि पाल का सौन्दर्यीकरण एवं विकास नगर के पर्यावरण संतुलन एवं उपयोगी मनोरंजक स्थल की उपलब्धता के लिए आवश्यक है।
प्रवक्ता किशोर गुर्जर नें बताया कि किरण माहेश्वरी की पहल पर पाल के समग्र विकास के लिए एक कार्य योजना बनाई गई है। इसमें कूल लागत 42 लाख रुपये अनुमानित की गई है। शेष धनराशि की व्यवस्था औद्योगिक समूहों के सहयोग एवं राज्य की संरक्षण योजना से की जाएगी। झील के संरक्षण एवं विकास की दृष्टि से भी पाल का सौन्दर्यीकरण आवश्यक है। यहां नगरवासी बड़ी संख्या में भ्रमण के लिए आते है।
किरण माहेश्वरी के साथ पूर्व अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, न.पा. उपाध्यक्ष अर्जुन मेवाड़ा, प्रवक्ता किशोर गुर्जर,प्रदीप तिवाड़ी, गिरीराज कुमावत, सत्यनारायण पूर्बिया, ओम पारिक, भगवत शर्मा, ओम शर्मा, नारायण लाल पालीवाल, राकेश बड़ाला पार्षद सहित बड़ी संख्या नागरिक गण उपस्थित थे।