2 लाख 44 हजार 756 बन्द एवं खराब मीटर बदलें

AVVNL thumbअजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्राधीन जिलांे में चालू वित्तीय वर्ष के अक्टूबर माह तक कुल 2 लाख 44 हजार 756 बन्द एवं खराब मीटर बदल कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई हैं।
निगम के प्रबन्ध निदेषक श्री पी.एस.जाट ने बताया कि बदले गए मीटरांे में 2 लाख 23 हजार 486 मीटर सिंगल फेस के तथा 21 हजार 270 मीटर थ्री फेस के है। उन्हांेने बताया कि सिंगल फेस के बदले गए मीटरों मे भीलवाड़ा सर्किल मंे 35 हजार 232 मीटर, चितौड़गढ़ सर्किल में 34 हजार 348 मीटर, उदयपुर सर्किल में 25 हजार 446 मीटर, अजमेर जिला सर्किल में 25 हजार 376 मीटर, सीकर सर्किल मंे 24 हजार 21 मीटर, नागौर सर्किल मंे 16 हजार 281 मीटर, झुंझुनूं सर्किल में 15 हजार 381 मीटर, राजसमन्द सर्किल मंे 13 हजार 117 मीटर, प्रतापगढ़ सर्किल मंे 11 हजार 862 मीटर, अजमेर शहर सर्किल में 11 हजार 668, डूंगरपुर सर्किल मंे 6 हजार 995 मीटर तथा बांसवाड़ा सर्किल में 3 हजार 759 मीटर बदले गए है।
प्रबन्ध निदेषक ने बताया कि थ्री फेस के बदले गए मीटरों में 21 हजार 270 मीटर है। इनमें से सीकर सर्किल में 3 हजार 805 मीटर, उदयपुर सर्किल मंे 2 हजार 897 मीटर, चितौड़गढ़ सर्किल मंे 2 हजार 728 मीटर, भीलवाड़ा सर्किल मंे 2 हजार 631 मीटर, झुंझुनूं सर्किल में एक हजार 943 मीटर, नागौर सर्किल में एक हजार 763 मीटर, राजसमन्द सर्किल में एक हजार 658 मीटर, अजमेर शहर सर्किल में एक हजार 200 मीटर, डूंगरपुर सर्किल मंे एक हजार 193 मीटर, अजमेर जिला सर्किल में एक हजार 31 मीटर, बांसवाड़ा सर्किल में 238 मीटर तथा प्रतापगढ़ सर्किल में 183 मीटर बदले गए हैं।

एनर्जी मीटरिंग एण्ड बिलिंग प्रषिक्षण कार्यक्रम का समापन
अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ के अजमेर जिला वृत के मीटर रीडरों तथा मीटर रीडिंग से जुड़े तकनीकी कर्मचारियों हेतु एनर्जी मीटरिंग एण्ड बिलिंग प्रषिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को प्रषिक्षण प्रभारी व कार्मिक अधिकारी श्री मुकेष गुप्ता ने बताया कि प्रातः कालीन प्रथम सत्र में सहा. विधि अधिकारी-प्रथम श्री अनामी नारायण माथुर ने प्रषिक्षणार्थियों को बिजली अधिनियम 2003 के अन्तर्गत बिजली चोरी पकड़ने/निराकरण करने एवं ऊर्जा संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की।
द्वितीय सत्र में सहायक अभियन्ता(एचटीएम) श्री एस.के.गुप्ता ने प्रषिक्षणार्थियों को सुरक्षा सम्बन्धी एवं सुरक्षा उपकरणों के उपयोग व विद्युत दुर्घटना रोकने सम्बन्धी प्रषिक्षण प्रदान किया व सुरक्षा विषयक फीचर फिल्म भी दिखाई गई।
तृतीय सत्र में प्रावै. सहा.- प्रबन्ध निदेषक श्री मुकेष बाल्दी द्वारा उपभोक्ताओं से व्यवहार-कुषलता पूर्वक समस्या जानना एवं उचित समाधान व निराकरण करने हेतु मार्गदर्षन प्रदान किया।
षिविर के अंतिम सत्र में कार्मिक अधिकारी (अ.श.वृ.) श्री मुकेष गुप्ता द्वारा प्रषिक्षण अवधि में प्रषिक्षाणार्थीयों द्वारा प्राप्त ज्ञान एवं उनकी जिज्ञासाओं की जानकारी लेते हुये उनके विचार भी जानें साथ ही प्रषिक्षण का फीडबैक भी लिया।
प्रषिक्षण के समापन समारोह के मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियन्ता(अ.श.वृ.) श्री एन.एस.निर्वाण ने प्रषिक्षण की उपयोगिता व प्रषिक्षण को व्यवहार में लाने के बारे में बताया। समापन समारोह में अधीक्षण अभियन्ता(अजमेर जिला वृत्त) श्री जे.एस.मांजू, अधीक्षण अभियन्ता(सतर्कता) श्री एस.एन.चावला, प्रावै. सहा.-अधीक्षण अभियन्ता(अ.जि.वृ.) श्री आर.ए.गुप्ता उपस्थित थे। मुख्य अतिथि द्वारा प्रषिक्षणार्थियों को प्रषिक्षण प्रमाण-पत्र, टूल किट, 384/- रूपये नगद व ग्रुप फोटो वितरित किये गये।
अंत में प्रषिक्षण प्रभारी श्री मुकेष गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य पधारे हुए अतिथियों एवं प्रषिक्षणार्थियों का प्रषिक्षण के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!