अमेरिका नें भारत के स्वाभिमान पर किया आघात: किरण

kiran 450उदयपुर । भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि भारतीय दुतावास की अधिकारी देवयानी का अपमान भारत के स्वाभिमान पर गंभीर आघात है। यह विश्व की सभी महिलाओं का अपमान है। इस घटना पर अमेरिकी सरकार की प्रतिक्रिया संवेदनाशुन्य और अहंकार से ओतप्रोत है। किरण नें कहा कि भारतीयों का अपमान करना अमेरिकी सरकार में एक चलन ही बन गया है। कांग्रेस सरकार की दुर्बल विदेश नीति के कारण ही अमेरिका मानवीय गरिमा, राजनयिक संबंध और मित्रता की सतत उपेक्षा करता रहा है। अमेरिकियों के साथ जैसे को तैसा का व्यवहार ही एक सार्थक कदम होगा, देश की गरिमा की रक्षा करने का। किरण नें कहा कि सरकार अमेरिकी कंपनियों को भारत में दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा करें और अमेरिका के प्रति वही व्यवहार करें जो, वहाँ भारतीयों के साथ होता है। भारत में अमेरिकी राजनयिकों की संख्या पर भी सरकार को चिंतन करना चाहिए।

error: Content is protected !!