नन्हे मुन्नों के साथ अभिभावकों ने भी दिखाया उत्साह

DSC02305DSC02394अजमेर – खेल हमारे विकास के लिए नितान्त आवष्यक है क्योंकि खेलों से ना सिर्फ स्वस्थ और मजबूत बनते हैं बल्कि हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने की क्षमता को भी विकसित करते हैं ये उद्गार व्यक्त किये मुख्य अतिथि श्री सी.आर. मीणा (आर.
ए.एस.), सी.ई.ओ., जिला परिषद्, अजमेर ने। अवसर था उनके मुख्य आतिथ्य में संपन्न जूनियर स्पोर्टस डे का । कार्यक्रम का आगाज गुब्बारे एवम् कबूतर उड़ाकर किया गया । उसके बाद शुरू हुई नन्हें – नन्हें मासूमों की विभिन्न दौड़ का सिलसिला जिसे देखकर अभिभावक तथा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथि प्रषंसा किए बिना न रह सके । पूर्व प्राइमरी बच्चों ने फ्लॉवर रेस, कलर रेस, ब्राइड एण्ड ग्रूम रेस, आई कार्ड रेस, फ्रॉग रेस, फेयरी रेस, गोगल रेस, पोनी रेस, टाइड हैंड रेस, कलरिंग रेस में बढ़ चढ़कर भाग लिया । अपने नन्हें होनहारों को विभिन्न मनोरंजक रेस में दौड़ते देखकर अभिभावकों के हर्ष का पारावर नहीं रहा । तत्पष्चात कक्षा जे-3 से जे-5 के विद्यार्थियों ने ड्रम बीट पर पी.टी. प्रदर्षन किया । पूर्व प्राइमरी के बाद प्राइमरी के कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों ने चॉकलेट रेस पासिंग द रेस, बलून रेस, बोट मेकिंग रेस, पिक बॉल एण्ड पुट इट इन द बैग, बॉल एण्ड कॉन रेस, सान्ता एण्ड रेनडियर रेस में भाग लिया । विद्यार्थियों को दौड़ते देखकर अभिभावकों का भी हौसला बढ़ा और उन्होंने अभिभावकों के लिए आयोजित बैकवर्ड रनिंग रेस व गारलैण्ड रेस में पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया । विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य ले कर्नल ए के त्यागी (रिटा), विद्यालय चेयरमैन श्री सीताराम गोयल एवं निदेषक श्री मुकेष गोयल द्वारा पुरस्कृत व अच्छे प्रदर्षन के लिए प्रोत्साहित किया गया । अन्त में जूनियर कॉओर्डिनेटर श्रीमती नमिता पाण्डे ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया ।
ले कर्नल ए के त्यागी (रिटा)
प्राचार्य

error: Content is protected !!