केकड़ी। विधानसभा चुनावों की जीत मेरी जीत नहीं हैं यह पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत हैं यह पार्टी के उन सिपाहियों की जीत हैं जिन्होने मुझे व पार्टी को जिताने के लिये रात दिन एक कर दिया,इसलिये स6मान मेरा नहीं इन कार्यकर्ताओं का होना चाहिए। ये उद्गार केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक शत्रुघ्र गौ8ाम ने यहां आयोजित भाजपा शहर मण्डल की बैठक में व्यक्त किये। भाजपा शहर मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली की अध्क्षता में नगरपालिका सभाभवन में आयोजित हुई। इस अवसर पर भाजपा शहर मण्डल,चेयरमेन,पार्षदगण,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा,अनु.जाति मोर्चा व व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक शत्रुघ्र गौ8ाम का राजस्थानी परंपरानुसार माल्यापर्ण कर व साफ बंधवा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक गौ8ाम ने सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारियों,चैयरमेन,पार्षदगणों के साथ मिल कर वे केकड़ी क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगे। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का आदर करते हुए उन्होने कहा कि जीत के बाद अनेकों चेहरे आगे आ रहे हैं नये मंत्रियों से व नये विधायकों से अपना मेलझोल बढ़ाने के लिये मगर मुझे सब पता हैं कि कौन मेरी जीत के लिये रात-रात भर जागा हैं और किसने पार्टी में रहकर भी भीतरघात किया। गौ8ाम ने कहा कि पार्टी के खिलाफ भीतरघात करने वालों को ब2सा नहीं जायेगा।
बैठक में लोकसभा चुनावों के तहत मतदाता सूची पुनिरीक्षण कार्यक्रम में बूथ प्रभारियों को सक्रिय भागीदारी निभाकर मतदाताओं के नाम जुड़वाने व १ जनवरी २०१४ को १८ वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में जुड़ाने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर बैठक को मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली,चेयरमेन रतनलाल नायक,महामंत्री अनिल राठी,पारस छाबड़ा,उपाध्यक्ष सत्यनारायण माली,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराज मेहचंदानी,युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,किसान मोर्चा जिला मंत्री राजेन्द्र विनायका,महेश नायक,अर्जुन सिंह,विनोद विजय,महेश बोयत,बद्री बसेर,रामदेव धोबी,सुरेश सेन,रामबाबू विजय,रफीक मंसूरी,राजराजेश्वर व्यास,चित्रा व्यास,आनंदीराम सोमाणी,आरके न्याती,मुकेश विजय,भंवर कुमावत,चांदमल अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। संचालन अनिल राठी ने किया व सभी का आभार पारस छाबड़ा ने व्यक्त किया।
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण आज
राजकीय स्नाको8ार महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण आज दोपहर किया जायेगा। महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष चेतन डसाणिया ने बताया कि समाज सेवक स्वर्गीय रतनलाल डसाणियां की पांचवी पुण्यतिथि के मौके पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई केकड़ी के तत्वावधान में प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया जायेगा। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्र गौ8ाम करेगें तथा मु2यवक्ता के रूप में विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री मिथिलेश गौतम होंगे समारोह में मौजूद रहेगें। इसके साथ ही महावीर डसाणिया समारोह को विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान करेगें। समारोह के सफल आयोजन को लेकर व तैयारियों को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक मेें छात्र नेता ज्ञानेश्वर व्यास, कन्हैयालाल जेतवाल, प्रियंक दाधीच, मनोज सेनी, छात्र संघ अध्यक्ष चेतन डसाणियां, छात्र नेता खुशीराज चौधरी, अतुल चोटिया, शंकर डसाणियां, अक्षय क्षोत्रिय, शिवराज जेतवाल सहित कई कार्यकउपस्थित थे।
-पीयूष राठी