

अजमेर। क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर संस्कृति द स्कूल में कैरेल गान की मधुर स्वर लहरियों के साथ यीषु के जन्म की बधाई देते हुए उनका स्वागत किया । सोफिया स्कूल की पूर्व प्राचार्य तथा वर्तमान में करूणालय संस्था की डाइरेक्टर सिस्टर विनया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न लघु नाटिका के माध्यम से प्रभु यीषु का जन्म साकार किया तथा इण्टर हाउस कैरेल गान की प्रतियोगिता रखी गई । सभी सदनों ने लघुनाटिका के दौरान कैरेल गान किया । श्री विपुल डेविड, बिपिन बैसल तथा कार्ल्टन होज ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए हरक्यूलिस सदन को प्रथम, सिग्निस को द्वितीय, पैगेसिस को तृतीय तथा ऑरायन को चतुर्थ घोशित किया ।
कार्यक्रम का सबसे रोमांचकारी क्षण था जब सांता क्लाज बच्चों के बीच में आए और टॉफियाँ, चॉकलेटस तथा अन्य उपहार वितरित किए । छोटे-छोटे बच्चों ने जिंगल बैल की मधुर ध्वनि के साथ नृत्य किया तथा केक का आनन्द उठाया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय प्राचार्य ले कर्नल ए के त्यागी (रिटा) ने सभी निर्णायकों, मुख्य अतिथि सिस्टर विनया का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को प्रभु यीषु के जीवन से प्रेरणा व षिक्षा लेने का आग्रह किया ।
ले कर्नल ए के त्यागी (रिटा)
प्राचाय