अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के अजमेर जिला वृत के तकनीकी कर्मचारियों का लाईनमैन प्रषिक्षण कार्यक्रम मंगलवार 21 जनवरी से हाथी भाटा हाऊस के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रारंभ होगा।
अधीक्षण अभियन्ता(अ.जि.वृ.) श्री जे.एस.मांजू व कार्मिक अधिकारी(अ.जि.वृ.) एवं प्रषिक्षण प्रभारी श्री मुकेष गुप्ता ने बताया कि प्रषिक्षण दिनांक 24.01.2014 तक चलेगा जिसके अन्तर्गत अजमेर जिला वृत्त के 25 तकनीकी कर्मचारी प्रषिक्षण प्राप्त करेंगे। यह प्रषिक्षण राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत ‘‘सी’’ एण्ड ‘‘डी’’ श्रेणी तकनीकी कर्मचारियों को राष्ट्रीय प्रषिक्षण कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है। यह प्रषिक्षण कार्यक्रम आर.ई.सी. द्वारा आयोजित किया गया है।
प्रषिक्षण के चार दिनों में प्रथम दिन प्रषिक्षणार्थियों को विद्युत वितरण कम्पनी के कार्य, लाईनमैन के कर्त्तव्य और दायित्व, लाईन का निर्माण, नई लाईनें चालू करना, विभिन्न प्रकार के मीटरों व उनकी कार्यषैली, अर्थिंग, लाईनों के रख-रखाव, प्रषिक्षण के दूसरे दिन 33/11 केवी सब स्टेषन एवं ए बी केबल्स व कंट्रोल केबल्स, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना एवं आर.ए.पी.डी.आर.पी. योजनाओं के क्रियान्वयन, मीटर रीडिंग/बिलिंग व कलैक्षन, ट्रांसफार्मर के रख रखाव/ मरम्मत, फ्यूज गार्डिंग, प्रषिक्षण के तृतीय दिवस (गुरूवार) प्रषिक्षणार्थियों को 33/11 केवी सब स्टेषन हाथीभाटा पावर हाऊस पर सुरक्षा सम्बन्धी एवं सुरक्षा उपकरणों के उपयोग व विद्युत दुर्घटना रोकने सम्बन्धी प्रायोगिक प्रषिक्षण दिया जायेगा साथ ही ट्रांसफॉर्मर मरम्मत संबंधी भौतिक प्रषिक्षण एवं मदार स्थित मीटर लैब व मीटर टेस्टिंग के बारें में प्रायोगिक प्रषिक्षण दिया जायेगा तथा प्रषिक्षण के अंतिम दिवस बिजली अधिनियम 2003, बिजली चोरी पकड़ने/निराकरण करने एवं सतकर्ता एवं प्राथमिक उपचार, अग्निषमन, करंट लगने व करंट लगने पर इलाज करने, उपभोक्ताओं से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान इत्यादि के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी।
भाग लेने वाले तकनीकी कर्मचारियों को विभिन्न तकनीकी एवं विद्युत सुरक्षा विषयों पर विषेषज्ञों द्वारा प्रषिक्षण दिया जायेगा। प्रषिक्षण में प्रषिक्षणार्थियों को कोर्स किट व टूल किट भी वितरित किये जायेंगे।