महाराजा दाहरसेन के बलिदान दिवस पर होगा विशाल कार्यक्रम

DSC_0142अजमेर- सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन का 1302वां बलिदान दिवस 16 जून 2014को राष्ट्रभक्ति को समर्पित विशाल कार्यक्रम सांय 6.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर सिन्धुपति महारजा द्ाहरसेन सम्मान प्रदान किया जायेगा एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा। समारोह समिति की स्वामी कॉपलेक्स में आयोजित बैठक में विचार विमर्श के पश्चात् निर्णय लिया गया । समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया ।
समारोह समिति के समन्वयक ने जानकारी देते हुये बताया कि नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। समारोह में राज्य भर से कार्यकर्ता सम्मिलित होगें एवं सिन्ध से विस्थापित होकर आये सभी समाजों के प्रमुख प्रतिनिधियों से बाडमेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर जोधपुर में एक समिति जाकर सम्पर्क कर निमंत्रण देगी ।
समारोह में सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के साथ साहित्यकारों को भी जोडने के लिये समिति का गठन किया गया है। स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के लिए सिन्ध से जुडे साहित्य की भी विशाल प्रदर्शनी लगाई जायेगी। सिन्धी व्यजनों की स्टॉलें भी लगाई जायेगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि 15 जून को स्मारक पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा एवं महाराजा द्ाहरसेन के जीवन परिचय का देश भर में पूरा प्रचार प्रसार किया जायेगा जिसके लिए एन.डी. उपाध्याय, विनीत लोहिया एवं वेदप्रकाश जोशी को प्रभारी बनाया गया।
बैठक को धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने समारोह में सभी को जोडने के लिए गठित विभिन्न समितियों की सहभागिता पर जोर दिया ं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध के महानगर संघचालक श्री सुनील दत्त जैन ने विचार प्रकट करते हुये कहा कि ऐसे कार्यक्रम को पूरी सक्रियता के साथ मिलकर सफल बनाना है।
बैठक में केन्द्रीय मंत्री श्री गोपीनाथ मुण्डे के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये दो मिनट मौन रहकर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सभी वर्गोें के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम समन्वयक,
मो. 94131 35031
error: Content is protected !!