शहर महिला कांग्रेस ने फूंका वसुंधरा का पुतला

mahila congressदेश में बढ़ रहे दुराचार एवं उसके बाद की जा रही पीडि़ताओं की हत्या के विरोध में शहर महिला कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला फूंका। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद से महिलाओं पर अत्याचार बढऩे लगे हैं। झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में दुष्कर्म व हत्याओं का सिलसिला बढ़ता रहा है। सरकार आरोपियों को पकडऩे के बजाए उन्हें बचाने में लगी है। प्रदर्शन करने वालों में रजनी कहार, अभिलाषा विश्नोई, अरुणा कच्छावा, शकीला बेगम, संध्या, सुशीला पंजाबी, नूरजहां, वत्सला चतुर्वेदी, ममता तिवाड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!