ब्यावर। स्थानीय मोहम्मद अली मोमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर परिसर में शहर के वार्ड नं. 3 के निवासियों के हितार्थ प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद एवं नगर परिषद आयुक्त शशि कान्त शर्मा की देखरेख में गुरूवार एवं शुक्रवार को भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित किया गया। भामाशाह नामांकन शिविर दौरान नगर की स्वयंसेवी संस्था आर्यमा के प्रतिनिधि अनिल तुनगारिया, विकलांग सेवा समिति के पदाधिकारी राजेश गहलोत, सीडीपीओ ब्यावर की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की टीम, सामाजिक अधिकारिता विभागीय टीम, राजस्व विभाग, नगर परिषद, चिकित्सा विभाग , रसद, तथा बैंंिकंग एवं कम्प्यूटर सेवा इत्यादि से संबंधित टीमेंा ने शिविर प्रभारी अधिकारियों के निर्देशानुसार अपने दायित्वों को अंजाम दिया। शिविर में आधार नामांकन हेतु एक तथा भामाशाह नामांकन बनाने संबंधी फीडिंग केलिये 8 कम्प्यूटर मशीनों की व्यवस्था की गई। वार्ड पार्षद सुरेन्द्र यादव ने भी शिविर का अवलोकन किया। शिविर में प्रातःकाल से ही महिलाओं के आने का क्रम शुरू हो गया जो दिन भर चला।
एसडीओ ने बताया कि वार्ड नं.3 के निवासियों हेतु आयोजित शिविर में प्रथम दिन भामाशाह योजना के तहत 255 महिला मुखियाओं के परिवारों से जुडे़ कुल 493 सदस्यों का नामांकन किया गया तथा बीओबी की ओरसे भंवर लाल की टीम द्वारा 200 नये महिला बचत खाते खोले गए।
उन्होंने बताया कि इसी तरह शिविर में दूसरे दिन शुक्रवार को 6 बजे तक भामाशाह कार्ड बनाने हेतु 135 महिला मुखियाओं के परिवार से जुडे़ करीब 300 व्यक्तियांे का नामांकन किया गया एवं आधार कार्ड बनाने हेतु 35 नामांकन तथा बीओबी ब्रांच की ओरसे भंवर लाल की टीम द्वारा 70 नये महिला बचत खाते खोलने की कार्यवाही अंज़ाम दी गई। साथही राजस्व टीम द्वारा क्षेत्रा में जाकर पेन्शनर्स से संबंधित सत्यापन कार्यवाही की गई। शिविर मौके पर वार्ड के जरूरतमंदों से नये राशन कार्ड बनवाने व राशन कार्ड दुरूस्ती संबंधी आवेदन पत्रा भरवाये गए।
मालातोंकी बेर पंचायत वासियों हेतु भामाशाह नामांकन शिविर एक दिन और बढाया
ब्यावर। जवाजा पंचायत समिति क्षेत्रा की मालातों की बेर पंचायत मुख्यालय के आईटी सेन्टर पर आयोजित किये गए भामाशाह नामांकन शिविर के तहत कल गुरूवार को 326 तथा आज शुक्रवार को करीब 220 नामांकन हुए।
शिविर प्रभारी बीडीओ जवाजा श्रीमती राजबाला मीणा ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को आधार मशीन में आये अवरोध की स्थिति में इस पंचायत क्षेत्रा निवासियों की हितार्थ शिविर एक दिन और बढाया गया है , अतः शनिवार को भी यहां भामाशाह नामांकन शिविर लगेगा ।
सेठी मेला अधिकारी एवं श्री कौशल मेला पर्यवेक्षक
ब्यावर। नगर परिषद ब्यावर द्वारा वीर तेजाजी महाराज का मेला 2 सितम्बर से 3 सितम्बर तक ग्राम सैदरिया एवं 3 से 5 सितम्बर तक तेजा चौक सुभाष उद्यान, रंगमंच , विजयनगर प्राईवेट बस स्टेण्ड पर आयोजित किया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त शशी कान्त शर्मा ने बताया कि तेजा मेला में उचित व्यवस्था हेतु लेखाधिकारी प्रकाश सेठी को मेलाधिकारी, राजस्व अधिकारी कौशल किशोर खटूमरा मेला पर्यवेक्षक तथा कार्यालय सहायक जाहिद हुसैन को सहायक मेलाधिकारी की भूमिका का निर्वहन करेंगे।
तेजा मेला आयोजन हेतु आवश्यक बैठक आज
ब्यावर। उप जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार ब्यावर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध तेजा मेला को लेकर विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये तैयारी बैठक उपखण्ड कार्यालय सभागार में शनिवार प्रातः 11 बजे आहूत की है। बैठक में तेजा मेला संयोजक, नगर परिषद आयुक्त व अन्य परिषद अधिकारी, तथा पुलिस, जलदाय, विद्युत सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों केे साथ तेजा मेला आयोजन को सफल बनाने के लिये जरूरी विचार-विमर्श होगा।
जवाजा ब्लॉक के ग्राम आसन में 25 एवं 26 अगस्त को भामाशाह नामांकन शिविर
ब्यावर। भामाशाह योजना के तहत नामांकन हेतु जवाजा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत आसन के निवासियों केलिये 25 एवं 26 अगस्त को पंचायत मुख्यालय स्थित आईटी सेन्टर पर नामांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। तय कार्यक्रमानुसार उक्त शिविर प्रभारी अधिकारी बीडीओ श्रीमती राजबाला मीणा एवं तहसीलदार टॉडगढ़ भंवर सिंह चौहान की देखरेख में आयोजित होगी।
महिला मुखियाओं के लिए बीडीओ द्वारा परामर्श
ब्यावर। भामाशाह योजना के तहत लगाये जा रहे भामाशाह नामांकन शिविर के संबंध में महिला मुखियाओं केलिए बीडीओ जवाजा की ओर से परामर्श है। जवाजा बीडीओ श्रीमती राजबाला मीणा ने बताया कि पंचायत समिति के ग्रामीण अंचल में निवास कर रहे परिवार की महिला मुखिया को चाहिए कि भामाशाह नामांकन शिविर में आते समय वह अपने परिवार के सभी सदस्यों केा साथ लाएं और पहचान व पता सत्यापन हेतु मूल दस्तावेज़ लाना नहीं भूलें। नया बैंक खाता खुलवाने हेतु महिला मुखिया को फोटो भी लगाना होगा। अनिवार्य मूल दस्तावेज़ों में राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, मतदाता पहचान कार्ड, नरेगा जोब कार्ड, गैस कनेक्शन डायरी, पैन कार्ड, तथा अन्य कोई फोटोयुक्त पहचान पत्रा शामिल हैं,। जिनकी ऑरिज़नल कॉपी एवं फोटो प्रतिं शिविर मंे लाने से भामाशाह नमांकन एवं आधार नामांकन हेतु तथा शिविर में ही मौजूद बैंक टीम से महिला मुखिया को अपना बैंक खाता खुलवाने की दृष्टि से सहुलियतमंद रहेगा।
वार्ड नं. 4 हेतु 25 व 26 अगस्त एवं वार्ड नं. 5 हेतु 27 व 28 अगस्त को भामाशाह शिविर आयोजन
ब्यावर। भामाशाह योजना के तहत नामांकन के लिये ब्यावर शहर के वार्ड नं0 4 के निवासियों हेतु 25 व 26 अगस्त को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बिदाम देवी बुरड़ धर्मशाला परिसर में तथा वार्ड नं0 5 के निवासियों हेतु 27 व 28 अगस्त को राजकीय उच्चप्राथमिक विद्यालय नवीन मिल गेट परिसर में शिविर लगाकर भामाशाह नामांकन संबंधी कार्यवाही सम्पादित की जाएगी।
उक्त जानकारी एसडीओ भगवती प्रसाद ने दी।