अजमेर। भारत वर्ष की पश्चिमी प्राचिर के रक्षक सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1302वीं जयंति के अवसर पर अजमेर नगर के जिन 9 विद्यालयों के लगभग 800 छात्र छात्राओं ने रंगभरो प्रतियोगिता में भाग लिया। उनमें से वरिष्ठ वर्ग में प्रथम प्रकाश मेघवाल कक्षा 11वीं बी राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा द्वितीय इस्तयाक हुसैन कक्षा 12वीं डी राजकीय ओसवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं तृतीय स्थान पर अंकिता वैष्णव कक्षा 12वीं एफ राजकीय केन्द्रिय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर के रहे। इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर कौशिक विधानी कक्षा 6 संत कंवरराम उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं द्वितीय स्थान पर काजोल चांदवानी कक्षा 8वीं हरिसुन्दर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा तृतीय स्थान पर प्रियंका कश्यप कक्षा 8वीं बी द्रौपदीदेवी सांवरमल उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर के रहे। सांत्वना पुरस्कार हेतु भरत राजवानी कक्षा 12वीं श्री गौतम उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं सुखपाल सिंह कक्षा 8वीं ए गुजराती उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर के रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक वेदप्रकाश जोशी ने बताया कि इन सभी विजेताओं को पुरस्कार 24 अगस्त 2014 रविवार को होने वाले मुख्य समारोह में सांय 05 बजे दाहरसेन स्मारक पर दिया जायेगा। शेष जो छात्र विद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय तृतीय रहे उनको भी प्रमाण पत्र दिये जायेगे।संयोजक
वेदप्रकाश जोशी
मो. 9413949345